Covid-19 Vaccine : Covaxin की ट्रायल डोज लेने के बावजूद हरियाणा के मंत्री अनिल विज कोरोना वायरस से संक्रमित, 15 दिन पहले लगवाया था टीका

गुरुग्राम। कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज ने शनिवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। अनिल विज ने ट्ववीट कर कर बताया, ”मैं कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया हूं और अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। वे सभी जो मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वो भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।” अनिल विज को…

सर्वदलीय बैठक में PM मोदी बोले- कुछ ही हफ्तों में आने वाली है कोरोना वैक्सीन, हरी झंडी मिलते ही होगा टीकाकरण शुरू

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज सर्वदलीय बैठक हो रही है। इस दौरान देश में कोरोना संकट और आगामी वक्त में वैक्सीन के वितरण को लेकर इस बैठक में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन तैयार होगी। वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही देश में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नेताओं की कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया। Speaking at the All Party Meeting. https://t.co/TZaJ5DJBXz — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2020 कांग्रेस…

कोरोना वैक्सीन के नाम पर फेक विज्ञापन से रहें सावधान, इंटरपोल ने दुनिया को जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रम के बीच वैक्सीन ने एक तरफ जहां लोगों के लिए उम्मीदें जगाई हैं वहीं, इंटरपोल ने दुनिया को इसके फेक विज्ञापन और विक्री को लेकर सतर्क कर दिया है। इंटरपोल ने दुनिया भर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चेतावनी दी है कि संगठित आपराधिक नेटवर्क ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से नकली कोरोना वैक्सीन का विज्ञापन और बिक्री कर सकते हैं। इंटरपोल ने बुधवार को सभी 194 सदस्य देशों को जारी किए गए एक ऑरेंज नोटिस में ल्योन स्थित अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग संस्था ने एजेंसियों…

कोविड-19 वैक्सीन : सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स को दी जाएगी वैक्सीन: अमेरिकी पैनल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक उच्च स्तरीय सरकारी पैनल ने मंगलवार को घोषणा की है कि सबसे पहले कोविड-19 वैक्सीन हेल्थ केयर वर्कर्स और नसिर्ंग होम में रह रहे मरीजों को दिए जाएंगे। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) पैनल ने 13-1 से वोट करके यह सिफारिश की है शुरूआती हफ्तों में जब वैक्सीन के कम डोज उपलब्ध रहेंगे, तब इन दोनों समूहों का प्राथमिकता पर वैक्सीनेशन किया जाना चाहिए। सीडीसी विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका में 40 प्रतिशत मौतें लंबे समय तक देखभाल करने वाली फैसिलिटी जैसे नसिर्ंग होम…

ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, पूछा- PM केयर्स फंड में जो लाखों-करोड़ आए, उनका क्या हुआ?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) का पैसा कहां गया। बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र की भाजपा नीत सरकार की इच्छा से काम नहीं करेगी। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पीएम केयर्स फंड का सारा धन कहां गया? क्या किसी को इस निधि के…

बढ़ाते कोविड-19 केस और नयी कोरोना लहर के जोर पकड़ने के चलते, शादी समारोह में 250 से ज्यादा मेहमान बुलाने पर जाना पड़ सकता है जेल, रात 10 बजे तक खत्म करने होंगे कार्यक्रम

भोपाल। इंदौर (मध्यप्रदेश) कोविड-19 की नयी लहर के जोर पकड़ने के बीच जिला प्रशासन ने शादियों में मेहमानों की तादाद 250 लोगों तक सीमित कर दी है, जबकि शवयात्राओं, अंतिम संस्कार (Funeral) और शोक सभाओं में ज्यादा से ज्यादा 50 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत जारी आदेश के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारात में बैंड-बाजे और रोशनी वालों के अलावा अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे, जबकि जन्मदिन ओर शादी की सालगिरह…

25 नवंबर से बाहर से आने वालों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट के बिना नहीं मिलेगी महाराष्ट्र में एंट्री, जारी हुई गाइडलाइन

मुंबई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बाहर से जो लोग प्लेन और रोड के जरिए महाराष्ट्र आ रहे हैं उनके लिए गाइडलाइन्स जारी की गई है। जारी की गई गाइडलान्स के अनुसार घरेलू उड़ान के जरिए दिल्ली NCR, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले लोगों को RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट लानी पड़ेगी। उनकी रिपोर्ट बोर्डिंग एयरपोर्ट पर चेक होगी। रिपोर्ट का सैंपल पिछले 72 घंटों में लिया होना चाहिए। अगर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो मुंबई एयरपोर्ट पर अपने खर्च पर RT-PCR टेस्ट…

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र का निर्देश- कोरोना वायरस जांच में लाएंं तेजी, लगातार जांच से रोकथाम में मिलेगी मदद

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी के बाद शनिवार को केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टेस्टिंग बढ़ाने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यूरोप और अमेरिकी देशों में कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते हुए भारत इसके संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। #Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona India has crossed the landmark milestone of 13 cr tests.The last 1 cr tests conducted in just 10 days. https://t.co/ZdwttcTAM6 pic.twitter.com/Iz0xcrDumK — Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) November…

कोविड-19 : प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 वैक्सीन की रणनीति को लेकर की बैठक, की तैयारियों की समीक्षा

न्यूज़ डेस्क। भारत में कोरोना की वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की कोविड-19 वैक्सीन संबंधी रणनीति की समीक्षा के लिए बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में कोरोना वायरस की वैक्केसीन को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीकी प्लेटफॉर्म और जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। Held a meeting to review India’s vaccination strategy and the way forward. Important issues related to progress of vaccine development, regulatory approvals and procurement were discussed. pic.twitter.com/nwZuoMFA0N — Narendra Modi (@narendramodi) November…

कोविड-19 : दक्षिण ऑस्‍ट्रेलिया में लगा दुनिया का सबसे सख्‍त लॉकडाउन, घर के सिर्फ एक ही व्‍यक्ति को बाहर जाने की है अनुमति

एडीलेड। दक्षिण ऑस्‍ट्रेलिया में कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया का सबसे सख्‍त लॉकडाउन लगाया गया है। गुरुवार से इस लॉकडाउन की शुरुआत हुई है और नियमों के तहत घर के सिर्फ एक ही व्‍यक्ति को बाहर जाने की अनुमति होगी। प्रधानमंत्री स्‍टीवन मार्शल की तरफ से देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला किया गया है। पीएम मॉर्शल की तरफ से जो नए नियमों का ऐलान किया गया है उनके तहत एक्‍सरसाइज और कुत्‍ता टहलाने के लिए भी बस एक ही व्‍यक्ति घर से बाहर जा…