वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। बाइडेन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए वैक्सीन लेने की जानकारी दी है। वैक्सीन लगवाने के बाद बाइडेन ने इसे सुरक्षित और बिना दर्द की बताया और अमेरिकी लोगों से इसे लगवाने की अपील की। बाइडेन ने लिखा दोस्तों, मैंने अभी कोविड-19 वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज ली है और ठीक पहली डोज की तरह ही ये डोज भी सुरक्षित, जल्दी और दर्द रहित थी। बाइडेन ने आगे लिखा कि मैं सभी से…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
पाकिस्तान को छोड़ सभी पड़ोसी देशों को देगा भारत कोरोना वैक्सीन, Vaccine हब के रूप में उभर रहा भारत
नई दिल्ली। दुनियाभर में 60 फीसद से अधिक वैक्सीन का निर्माण व आर्पूित करने वाला अपना देश अब कोरोना वैक्सीन हब के रूप में उभर रहा है। पड़ोसियों के साथ जापान, दक्षिण अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया जैसे देश कोरोना वैक्सीन के लिए भारत की तरफ आशाभरी नजरों से देख रहे हैं… कई देश सरकार के स्तर पर बातचीत कर रहे हैं, जबकि कई ने सीधे वैक्सीन निर्माताओं को ऑर्डर दिया है। मध्यम व कम आय वाले देशों के लिए गावीकोवैक्स एलायंस भी एक विकल्प है। इस गठबंधन में शामिल वैक्सीन निर्माता…
कोवैक्सीन के ट्रायल में शामिल वालंटियर की मौत पर भारत बायोटेक ने दिया जवाब, कहा- मौत का कारण वैक्सीन नहीं
हैदराबाद। कोवैक्सीन का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। भोपाल में कोवैक्सीन के ट्रायल में शामिल एक 47 साल के वालंटियर की संदिग्ध मौत पर भारत बायोटेक (Bharat Biotech) कंपनी ने सफाई दी है। वालंटियर दीपक मरावी 12 दिसंबर को कोवैक्सीन के ट्रायल में शामिल हुआ था। वैक्सीन का डोज लेने के 9वें दिन बाद यानी 21 दिसंबर को उनकी संदिग्ध मौत हो गई थी। 22 दिसंबर को शव का पोस्टमार्टम हुआ, तो उसके शरीर में जहर मिलने की पुष्टि हुई है। ये खबर मीडिया में आई तो हडकंप…
इन्तजार ख़त्म, अब कोरोना को हराएगा भारत, 16 जनवरी से देशभर में शुरू होगा वैक्सीनेशन, पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू होगा और इस दौरान करीब 3 करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 की परिस्थितियों और तैयारियों की समीक्षा किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। सरकारी बयान के मुताबिक, विस्तृत समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि आने वाले त्योहारों लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु आदि के मद्देनजर कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 से शुरू…
School News: देश के कई राज्यों में 11 और 15 जनवरी से रोस्टर सिस्टम (Odd-Even) से खुलेंगे स्कूल, जानिये किस क्लास का कब है टर्न
न्यूज़ डेक्स। कोरोना काल के बाद नए साल 2021 में अब लगभग पूरे देश में स्कूल खुलने जा रहे हैं। कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के बाद संक्रमण के डर से बंद पड़े स्कूलों के खुलने की उम्मीद जग गई है। हालांकि यह कब से खुलेंगे, यह कह पाना अभी थोड़ा मुश्किल है लेकिन केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों को 15 जनवरी के बाद खोलने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों के साथ चर्चा भी शुरू कर दी गई है। यदि सभी…
भारत बायोटेक ने विकसित की नाक से दी जाने वाली नेजल वैक्सीन, नाम दिया गया कोरोना की एकल खुराक वैक्सीन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। भारत बायोटेक ने कोरोना को मात देने के लिए नेजल वैक्सीन तैयार की है। यानी इस वैक्सीन को नाक के जरिए दिया जाएगा। कंपनी अब देश भर में इस वैक्सीन का ट्रायल करने जा रही है। इसके लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से इजाजत मांगी गई है। ज्ञात हो कि भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को शर्तों के साथ इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। भारत बायोटेक के मुताबिक,…
Coronavirus Vaccine : भारत के लिए बड़ा दिन, आज देश के 33 राज्य 736 जिलों में एक साथ वैक्सीन का ड्राई रन
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सिनेशन अभियान शुरू होने से पहले आज (शुक्रवार 8 जनवरी) 736 जिलों में ड्राई रन किया जाएगा। ड्राई रन एक रिहर्सल प्रकिया होती है, जिसमें ये देखा जाता है कि कोरोना वैक्सीन का टीका कैसे लगेगा। कोरोना का टीका लगाने का डमी प्रैक्टिस किया जाता है। इससे पहले 28 और 29 दिसंबर को 4 राज्यों में दो दिन के लिए ड्राई रन किया गया था। इसके बाद सरकार ने 2 जनवरी को देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में में वैक्सीन का ड्राई रन…
नई स्टडी का दावा-‘हवा में 2 घंटे से अधिक समय तब बना रहता है कोरोना वायरस, मास्क से ना बनाएं दूरी’, पब्लिक टॉयलेट यूज करें तो बरतें सावधानी
न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस हवा में बना रहता है और ये पूरी तरह से समाप्त नहीं होता है इसलिए हर किसी को मास्क पहनना बहुत ज्यादा जरूरी है, ये दावा किया गया है CSIR-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मोलेक्युलर बायोलॉजी (Ccmb) और सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (इमटेक) चंडीगढ़ के शोध में। रिसर्च में साफ तौर पर कहा गया है कि बिना मास्क के निकलना खतरे को दावत देना है इसलिए जब भी बाहर निकलें या फिर किसी के बात करें, मास्क जरूर पहनें। नई स्टडी में बोला गया है कि अस्पताल…
आखिर क्या छिपा रहा है ड्रैगन? कोरोना वायरस फैलने की जांच कर रही WHO की टीम को चीन ने एंट्री से रोका, WHO नाराज
नई दिल्ली। आखिर कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने की सच्चाई क्या है, चीन के वुहान शहर में इसके उत्पत्ति का रहस्य क्या है? चीन नहीं चाहता कि इन सभी सवालों पर से पर्दा हटे और यही वजह है कि ड्रैगन कोरोना की जांच को रोकने की हर संभव कोशिश करता दिख रहा है। चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की एक टीम को अपने यहां आने से रोक दिया है, जो वहां कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी है। चीन ने यह कह कर…
कुछ पल का इंतजार, देश मे संक्रान्ति से पहले शुरू हो सकती है वेक्सीन क्रांति, 13-14 जनवरी से देश में शुरू हो सकता है टीकाकरण, स्वास्थ्य सचिव ने दिये संकेत
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के दस दिनों के भीतर कोविड-19 टीके को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है लेकिन अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जायेगा। भारत के औषधि नियामक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को रविवार को मंजूरी दे दी थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और…
