नई दिल्ली। नया साल भारत के लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया, जहां 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। इस अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन दी जा रही है। इसके बाद दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टीका लगाया जाएगा। दरअसल टीकाकरण की शुरूआत से ही ये सवाल उठ रहे थे कि पीएम, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य बड़े…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
जिन्हें शराब, सिगरेट या तंबाकू की बुरी लत है, उनसे जुड़ी कोरोना वैक्सीन की जरूरी बातें, कम से कम 45 दिनों तक रहना होगा दूर
हैदराबाद। कोविड -19 वैक्सीन की भारत में शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही ये आम लोगों के लिए भी सुलभ होगा। कुल मिलाकर कोरोना वैक्सीन को लेकर कोई भी बड़ी अप्रिय बात सामने नहीं आई है। इस दौरान विशेषज्ञ लगातार वैक्सीन से जुड़ी अहम बातों की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। इन्हीं में शामिल है कोरोना वैक्सीन का असर शराब और सिगरेट का नशा करने वालों को कितना होता है? इस बारे में आधिकारिक विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि कोरोना वैक्सीन लेने…
कोविड-19: कोरोना टीके की शीशी खोलने के कितनी देर में हो जाना चाहिए पूरा इस्तेमाल, जानें क्या है विशेषज्ञों का कहना है
नई दिल्ली। कोरोना टीके की शीशी एक बार खुल जाने के बाद उसे चार घंटे के अंदर पूरी तरह इस्तेमाल करना होगा। ऐसा नहीं करने पर बाकी खुराक बेकार चली जाएगी और उसे नष्ट करना होगा। वरिष्ठ चिकित्सकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके कोविशील्ड की पहली खेप 12 जनवरी को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (RGSSH) में पहुंची थी। भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन टीके की खेप यहां अगले दिन पहुंची थी जिसका इस्तेमाल एम्स और आरएमएल अस्पताल समेत छह जगहों पर किया जा रहा…
पड़ोसी देशों के प्रमुख राजनेताओं ने भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए पीएम मोदी को दी बधाई, पूरा विश्व कर रहा है भारत की प्रशंसा
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ आखिरी वार करते हुए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। भारत में बनी दोनों वैक्सीन पूरे देश में लाखों लोगों को लगाई जा चुकी हैं और लगातार लगाई जा रही हैं। इस उपलब्धि के लिए पूरा विश्व भारत की प्रशंसा कर रहा है। भारत के पड़ोसी देशों के प्रमुख राजनेताओं ने भी कोविड-19 के खिलाफ 16 जनवरी,2021 को टीकाकरण अभियान के सफल शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। My heartiest…
ऐसे लोग बिल्कुल ही न लगवाएं कोवैक्सीन, भारत बायोटेक ने किया आगाह, साइड इफेक्ट पर मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है और भारत के पास कोवैक्सीन और कोविशील्ड नामक दो हथियार हैं, जिनके जरिए कोरोना को हराया जा रहा है। भारत में भारत बायोटिक की कोवैक्सीन और सीरम की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है और इस तरह से देश में 16 जनवरी से टीकाकरण जारी है। हालांकि, इस बीच भारत बायोटेक ने एक फैक्टशीट जारी कर बताया है कि किन लोगों को कोवैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। सोमवार को कंपनी की वेबसाइट पर अपलोडेड फैक्टशीट के माध्यम से…
कोविड-19 : बुजुर्गों से पहले युवाओं को टीके लगाना ठीक नहीं : WHO
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने कहा है कि अमीर देशों में युवा तथा स्वस्थ लोगों को गरीब देशों में बुजुर्ग लोगों से पहले कोविड-19 टीके लगाना ठीक नहीं है। गेब्रेयेसस ने सोमवार को जेनेवा में स्थित WHO के मुख्यालय में संगठन की एक सप्ताह तक चलने वाली कार्यकारी बोर्ड की बैठक की शुरुआत करते हुए इस बात पर रोष प्रकट किया कि एक गरीब देश को टीके की मात्र 25 खुराकें प्रदान की गईं जबकि लगभग 50 अमीर देशों में 3 करोड़ 90 लाख…
अब आईसक्रीम को भी हुआ कोरोना, चीन में तीन सैंपल मिले पॉजिटिव
बीजिंग। दुनियाभर में इंसानों के बीच फैल रहा कोरोना वायरस अब आईसक्रीम तक भी पहुंच गया है। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा! मामला उत्तरी चीन के तियानजीन म्यूनिसिपैलिटी इलाके का है जहां महामारी के खिलाफ काम कर रहे अधिकारियों को तीन आईसक्रीम के सैंपल में कोरोना संक्रमण मिला है। अब प्रशासन उन लोगों की तलाश कर रहा है जो इन आईसक्रीम के संपर्क में आए थे। आईसक्रीम तियानजीन की Daqiaodao Food Company ने बनाई थी। अब संक्रमण की वजह से कंपनी को 2089 आईसक्रीम के डिब्बे नष्ट करने पड़े।…
Corona Vaccine: टीकाकरण की शुरूआत पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों को दीं ये 3 बड़ी हिदायतें
नई दिल्ली। भारत के स्वर्णिम इतिहास में 16 जनवरी 2021 का दिन दर्ज हो गया है, जहां देश कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतिम दौर में पहुंच गया। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों और वैज्ञानिकों की मेहनत को सलाम किया। पीएम मोदी ने साफ किया कि ये वैक्सीन कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी तरह से कारगर है। साथ ही देश की जनता को तीन अहम हिदायतें भी दीं। पहली हिदायत देते हुए पीएम मोदी…
Corona Vaccine : कोरोना वायरस की वैक्सीन लगने के बाद इन बातों का रखना होगा ख्याल, भूलकर भी ना करें ये काम
नई दिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ भारत में शनिवार को दुनिया के सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान का शुरुवात कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी शुरुआत की। पीएम के साथ इस दौरान भारत के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 3006 टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीनेशन हो रहा है। टीकाकरण अभियान में पहले दिन करीब तीन लाख हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। साथ ही टीकाकरण के पूरे अभियान को को-विन ऐप के जरिए मैनेज किया जाएगा। टीकाकरण के साथ ही यह भी साफ कर दिया है…
Corona Vaccine: भारत बायोटेक का ऐलान, कोवैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट हुए तो देंगे मुआवजा
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को लॉन्च किया। इस दौरान देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 3006 सेशन साइट्स लॉन्च प्रोग्राम से वर्चुअल तरीके से जुड़े। पहले दिन भारत में हर सेशन साइट पर लगभग 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीनेशन के पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। इसी बीच केंद्र सरकार भारत बायोटेक को कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन के 55 लाख डोज खरीदने का ऑर्डर दे चुकी है। भारत…
