जिनेवा। पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाला कोरोना वायरस इस साल खत्म नहीं होने वाला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा है कि यह सोचना कि इस साल के आखिर तक कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, सही नहीं है और यह अपरिपक्वता वाली बात है। अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद ये जरूर है कि महामारी से होने वाली मौत में कमी आ सकती है। WHO के इमर्जेंसीज प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ.माइकल रेयान ने कहा कि…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
COVID-19 वैक्सीन लगवाने के लिए घर बैठे Co-WIN App पर कराएं ऐसे रजिस्ट्रेशन, यहां देखे पूरा प्रोसेस
नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैक्सीन लगाने के दूसरे चरण की शुरुआत आज यानी 1 मार्च से हो गई है। इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारी वाले 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अगर आप भी COVID-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार ने तीन तरीके बताए हैं। जिसमें एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और फेसिलेटिड कोहोर्ट रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शामिल हैं। एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको Cowin 2.0 App डाउनलोड करना…
पीएम मोदी ने AIIMS में ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, भारत को कोरोना मुक्त बनाने की अपील की
नई दिल्ली। पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है। भारत में भी महामारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। देश में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। प्रधानमंत्री ने लोगों से भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की। Took my first dose of the COVID-19 vaccine at AIIMS. Remarkable how our doctors and scientists have worked in quick time to strengthen the global fight against COVID-19. I appeal to…
WHO प्रमुख ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, कहा- आपकी वजह से 60 देशों में टीकाकरण
न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत की भूमिका को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है। गेब्रेयसस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को वैक्सीन इक्विटी को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि COVAX के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और कोरोना वैक्सीन की खुराक को साझा करने से 60 से अधिक देशों को अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य प्राथमिकता समूह का टीकाकरण शुरू करने में मदद मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि…
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार कोरोना पर काबू पाने में फेल, लगातार दूसरे दिन 8000 से अधिक नए मामले
न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी को लेकर बॉलीवुड स्टार से वाहवाही पाने वाली महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार जमीनी स्तर पर इसपर काबू पाने में विफल रही है। उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली सरकार शुरू से ही कोरोना पर फेल साबित हुई है। अब जब देश भर में कोरोना के मामले खत्म हो रहे हैं महाराष्ट्र में एक बार फिर से उभार पर है। राज्य में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के आठ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। गुरुवार को 8702 नए मामले सामने आए, जबकि बुधवार को 8807…
कोविड वैक्सीनेशन : एक मार्च से बुजुर्गों को सरकारी हॉस्पिटल में लगेगी फ्री वैक्सीन, जानें जरूरी बात….
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन राउंड-2 की शुरुआत एक मार्च 2021 से होने वाली है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार (24 फरवरी) को जानकारी दी है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों पर और लगभग 20 हजार से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों में यह टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, जो 10…
कोविड-19: महाराष्ट्र के लातूर में 27-28 फरवरी को जनता कर्फ्यू, जिलाधिकारी बोले- घरों से नहीं निकलें बाहर
लातूर। महाराष्ट्र में लातूर के जिला प्रशासन ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते 27 और 28 फरवरी को यहां ‘जनता कर्फ्यू ’ लगाने का फैसला किया है। लातूर के जिलाधिकारी पृथ्वीराज बी पी ने यह घोषणा करते हुए लोगों से अनुरोध किया कि वे सप्ताहांत में आपात स्थिति को छोड़ कर अन्य परिस्थितियों में अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि समूचे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लातूर जिला तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में है। अधिकारियों ने बताया…
कोविड-19: अमेरिका में कोरोना का कोहराम जारी, अब तक संक्रमण के कारण 5 लाख लोगों की हुई मौत
बाल्टीमोर (US)। अमेरिका में कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख हो गई है। यह संख्या द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की कुल संख्या के बराबर है। अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध में 4,05,000 लोगों, वियतनाम युद्ध में 58,000 और कोरियाई युद्ध में 36,000 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख होने के शोक में व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मौन रखा गया और मोमबत्तियां…
कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आई अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए सोमवार को देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, गृह सचिव अजय भल्ला और दोनों मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारी शामिल थे। गृहमंत्री @AmitShah ने कोविड-19 टीकाकरण पर समीक्षा बैठक की; स्वास्थ्य मंत्री @drharshvardhan भी रहे मौजूद#COVID19Vaccination #COVID19Vaccine pic.twitter.com/WE8GG5ZHtH — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) February 22, 2021 गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने देश में कोरोना वायरस…
कोरोना के खिलाफ जंग में नया कीर्तिमान: भारत को 1 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा हासिल करने में लगे 34 दिन
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत को एक करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में 34 दिन लगे जो कि दुनिया में दूसरी सबसे तेज गति है। अमेरिका को इसमें 31 दिन लगे, जबकि ब्रिटेन को एक करोड़ टीकाकरण आंकड़े को पार करने में 56 दिन लगे। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक, देश में स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को दिये गए कोविड-19 टीके की खुराक की कुल संख्या 1,01,88,007 थी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘सुबह आठ बजे…
