वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद भी डॉक्टर हुईं कोरोना पॉजिटिव

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक डॉक्टर वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के 27 दिनों के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला डॉक्टर सोलन शहर के क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मुक्ता रस्तोगी ने मीडिया को बताया कि वैक्सीन की दूसरी खुराक मिलने के 27 दिन बाद डॉक्टर में कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए। उन्हें 15 जनवरी को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी, जो जिले में सबसे पहले दी गई खुराक थी। रस्तोगी ने कहा कि उनके सैंपल…

कोरोना न्यू स्ट्रेन : फिर लौटी कोरोना कहर की लहर, महाराष्ट्र, दिल्ली-पंजाब में चिंताजनक हालात, क्या फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा देश

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। लोगों को लगातार कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन लोग लगातार लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। ऐसे समय में जब हमारा देश कोरोना से तेजी से उबर रहा था, नए केस आने कम हो गए थे। ऐसे वक्त में इस तरह के आंकड़े डराने वाले हैं। महाराष्ट्र में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा…

कोरोना वेक्सीन : एस्ट्राजेनेका के कोरोना टीके से खून के थक्के जमने की शिकायत, इन देशों ने इस्तेमाल पर लगाई रोक

कोपेनहेगन। डेनमार्क ने ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्रेजेनेका की ओर से विकसित कोविड-19 टीके के इस्तेमाल पर दो हफ्ते के लिए रोक लगा दी है। वहां की सरकार ने टीकाकरण के कुछ लाभार्थियों में खून के थक्के जमने (क्लॉटिंग) की शिकायत सामने आने के बाद यह कदम उठाया है। इनमें से एक लाभार्थी के क्लॉटिंग के चलते दम तोड़ने की भी खबर है। डेनमार्क के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यूरोपीय देशों में एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से गंभीर साइडइफेक्ट उभरने की बात सामने आई है। ऑस्ट्रिया ने टीकाकरण के…

भारत की वैक्सीन ने पूरी दुनिया को महामारी से बचाया: अमेरिकी वैज्ञानिक

ह्यूस्टन। अमेरिका के एक टॉप वैज्ञानिक ने कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर भारत की तारीफ की है। अमेरिका के टॉप वैज्ञानिक ने कहा कि भारत ने वैक्सीन को लॉन्च कर पूरी दुनिया को महामारी से बाचाया है। ऐसे में भारत के योगदान को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। कोरोना महामारी के दौरान भारत को फॉर्मेसी ऑफ द वर्ल्ड कहा गया। वो भी चिकित्सा में अपने बेहतरीन अनुभव के साथ। ज्ञात हो कि भारत ने जब से कोरोना वायरस के दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है तब…

प्रधानमंत्री मोदी के टीका लगाने के बाद एक दिन में टीकाकरण के टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड्स, 5 मार्च को 15 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

न्यूज़ डेस्क। कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी खुद सुबह-सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे और दूसरे चरण का पहला कोरोना का टीका लगवाया। प्रधानमंत्री मोदी के टीका लगवाने के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह और भरोसा देखा जा रहा है। पिछले 5 दिन में टीका लगवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 5 मार्च को 14.94 लाख लोगों ने टीके लगवाए। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 7 बजे तक के डेटा के मुताबिक,…

दुनियाभर में वैक्सीन लेकर जा रहे विमान, खाली नहीं आ रहे, वे अपने साथ भारत के प्रति भरोसा, आशीर्वाद और आत्मीय स्नेह ला रहे है : पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (Production Linked Incentives Scheme) को लेकर आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने मेक इन इंडिया को अलग-अलग स्तरों पर मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हमारे सामने दुनियाभर से उदाहरण हैं, जहां देशों ने अपनी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाकर, देश के विकास को गति दी है। वैक्सीन लेकर जा रहे विमान खाली नहीं आ रहे वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में आज जो विमान…

पंजाब, छत्तीसगढ़ केरल की राज्य सरकारों ने देश के वैज्ञानिकों का किया अपमान, 81 प्रतिशत तक प्रभावी भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ के इस्तेमाल से किया इनकार

न्यूज़ डेस्क। भारतीय कंपनी भारत बायोटेक ने अपने स्वदेशी कोरोना टीके कोवैक्सीन के ट्रायल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल नतीजों में कंपनी ने इसे 81 प्रतिशत प्रभावी बताया है। अब इसके इस्तेमाल को लेकर संभावनाएं और बेहतर हो गई हैं। इससे पंजाब, छत्तीसगढ़ और केरल की राज्य सरकारों को भी जवाब मिल गया है, जिन्होंने इस वैक्सीन पर शंका जाहिर करते हुए कई सवाल उठाए थे और इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था। तीसरे चरण के परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री…

कोविड-19 महामारी के दौरान बुजुर्गो को प्राथमिकता दें निजी अस्पताल : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकारी चिकित्सा संस्थानों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी बुजुर्गों को भर्ती करने और उपचार करने में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पिछले साल अगस्त में शीर्ष अदालत ने केवल सरकारी अस्पतालों को बुजुर्गों को भर्ती करने और उपचार में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया था। अब गुरुवार को न्यायाधीश अशोक भूषण और आर.एस. रेड्डी की एक पीठ ने इस आदेश को संशोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग लोग कोरोनावायरस को लेकर सबसे अधिक असुरक्षित हैं। पीठ…

कोरोना का कहर अभी बाकी है! जर्मनी में 28 मार्च तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

बर्लिन। जर्मनी ने देश में कोरोना वायरस से निपटने के मद्देनजर लगे लॉकडाउन को और तीन सप्ताह यानी 28 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है हालांकि इस दौरान कुछ पाबंदियों में छूट दी जाएगी। जर्मनी की चांसलर एंजेल मर्केल और देश में 16 राज्यों के गवर्नर के बीच बुधवार को करीब नौ घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बढ़ते खतरे और सामान्य जीवन को पटरी पर लौटने को लेकर चर्चा की गई। देश में पिछले सप्ताह छात्रों के लिए प्राथमिक स्तर तक के…

भारत बायोटेक ने तीसरे फेस के ट्रायल के नतीजे किए जारी, देसी कोवैक्सीन 81 फीसदी है असरदार

नई दिल्ली। भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से विकसित किए गए कोरोना टीके के तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे सामने आ गए हैं। भारत बायोटेक ने बताया है कि तीसरे चरण में यह टीका 81 फीसदी प्रभावी पाया गया है। इस ट्रायल में 25,800 लोगों को टीका लगया गया था, जोकि देश में अब तक का सबसे बड़ा ट्रायल है। बता दें, कि सरकार पहले ही इस टीके को आपातकालीन मंजूरी दे चुकी है और पीएम पीएम मोदी ने भी इसका डोज लिया…