लंदन। कोरोना वायरस महामारी को लेकर दुनियाभर में मचे हाहाकार के बीच ब्रिटेन से बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। कोविड मृतकों के मामले में ब्रिटेन दुनिया में पांचवें स्थान पर है लेकिन मार्च 2020 के बाद से यह पहली बार है जब देश में पिछले 28 दिनों में कोविड से एक भी मौत नहीं हुई है। यूके में अब कोरोना वायरस के खिलाफ होने वाली मौत शून्य हो गई है, यहां बीते 28 दिनों में कई पॉजिटिव केस तो सामने आए लेकिन इस बीच किसी कोविड मरीज…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
80 साल वाले जी चुके, पहले युवाओं को लगे टीका, HC की केंद्र को सलाह
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति पर सवाल उठाते हुए सुझाव दिया कि युवाओं को बचाया जाना चाहिए क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि ये एक संतोषजनक प्रणाली नहीं हैं। आपने शुरुआत में 45-60 का टीकाकरण शुरू किया था और अब आपने इसे 18 साल के युवाओं के लिए शुरू किया है। हम देख रहे हैं कि आप उनका टीकाकरण नहीं कर रहे हैं। यहां कोई वैक्सीन नहीं है। आपने उनके लिए टीकाकरण की घोषणा क्यों…
कोविड-19 टीकाकरण: प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन रोका जाना चाहिए : केंद्र ने राज्यों को कहा
नई दिल्ली। कुछ निजी अस्पतालों द्वारा लग्जरी होटलों के सहयोग से कोविड-19 टीकाकरण के लिए पैकेज देने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए केंद्र ने राज्यों को दिशा-निदेशरें का उल्लंघन रोकने और ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा, “स्टार होटलों में किया जाने वाला टीकाकरण दिशानिदेशरें के विपरीत है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।” “ऐसे संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। इसलिए, आपसे…
कोविड-19 टीकाकरण: देश में तेज होगा कोरोना वैक्सीनेशन, जून में टीके की 12 करोड़ खुराक होंगी उपलब्ध, नहीं होगी कोई कमी
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोविड-19 टीकाकरण के लिए जून के महीने में करीब 12 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। इससे पहले मई के महीने में टीके की 7.94 करोड़ खुराक उपलब्ध थीं। मंत्रालय ने एक वक्तव्य मेंकहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की खुराकों का आवंटन वहां होने वाली खपत, उसकी जनसंख्या और टीके की बर्बादी के आधार पर किया जाता है। वक्तव्य के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बात की स्पष्ट तौर पर जानकारी दे…
राहत के बीच एक और आफत: वियतनाम में मिला हवा में तेजी से फैलने वाला कोरोना का नया वेरिएंट, सबसे ज्यादा है घातक
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से राहत मिलना शुरू हुआ ही था कि एक और आफत ने दस्तक दे ही है। वियतनाम में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का एक और खतरनाक वेरिएंट मिला है। वियतनाम में कोरोना के भारत और ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन के संयुक्त रूप का पता चला है। चिंता की बात यह है कि यह अन्य वेरिएंट से भी अधिक संक्रामक और घातक है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लोंग ने यह जानकारी दी है। इस वेरिएंट को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ब्रिटेन…
चीन का हवाला देकर भारत के टीकाकरण अभियान को नीचा दिखाने वालों देख लो ये तस्वीर
न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुनियाभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। भारत में भी टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। 26 मई को खुराक की संख्या 20 करोड़ के पार होने के साथ टीकाकरण अभियान ने एक नया मुकाम हासिल किया। भारत 130 दिन में 20 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश बन गया। लेकिन देश में मौजूद कुछ तबका ऐसा है, जो मोदी सरकार के अंध विरोध के चक्कर में देश को नीचा दिखाने की कोशिश…
हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में दिल के दौरे का खतरा बढ़ाता है कोविड : शोध
न्यूयॉर्क। जेनेटिक हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग या दोनों बीमारियों से पीड़ित कोविड-19 से संक्रमित लोगों को दिल के दौरे (हार्ट अटैक) का खतरा अधिक हो सकता है। एक नए शोध में यह दावा किया गया है। पारिवारिक हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (एफएच) एक सामान्य अनुवांशिक स्थिति है, जो आजीवन कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल-सी) के स्तर में वृद्धि के कारण हृदय रोग के जोखिम को 20 गुना तक बढ़ा देती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन इस बात की भी पुष्टि करता है कि कोविड-19 स्थापित एथेरोस्क्लेरोटिक हृदय रोग…
टीका तैयार करने और गुणवत्ता जांच में लगता है समय, इसे रातोंरात नहीं किया जा सकता: सरकार
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक जैविक उत्पाद होने के कारण टीके को तैयार करने और गुणवत्ता जांच में समय लगता है और सुरक्षित उत्पाद सुनिश्चित करने के चलते यह रातोंरात नहीं किया जा सकता है। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार, कोविड-19 के लिए टीकाकरण पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के माध्यम से देश में टीके उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रही है जिसमें फाइजर, मॉडर्ना जैसे निर्माता शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में…
स्वास्थ्य कर्मियों को सलाम: उफनती नदी और जंगल में पैदल चल कर कोरोना मरीजों तक पहुंचा रहे मदद
न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर अब भी जारी है। चिंता की बात तो यह है कि अब दूरदराज के इलाकों में भी कोरोना संक्रमण फैलने लगा है। सरकार और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। इन सबके बीच केरल से एक ऐसी खबर आई है जिसको सुनने के बाद आप भी देश के स्वास्थ्य कर्मियों पर गर्व महसूस करेंगे। केरल में स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवा की ऐसी भावना पेश की है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। केरल के त्रिशूर में पुथुर…
कोविड-वैक्सीनेशन: मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए नवीन निर्देश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश में शासकीय संस्थाओं में संचालित किये जा रहे 18 से 44 आयु संवर्ग के कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक श्रीमती छवि भारद्वाज ने समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी को नवीन दिशा निर्देश जारी किये हैं। मिशन संचालक श्रीमती भारद्वाज द्वारा जारी परिपत्र में 18 से 44 आयु संवर्ग के कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रदेश के 4 महानगरों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और 12 नगर निगम क्षेत्रों बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सतना, रीवा, देवास, कटनी, खण्डवा, मुरैना, रतलाम, सागर, सिंगरौली एवं…
