नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण से मुक्त लोगों में डायबिटीज व किडनी में सूजन की परेशानी बढ़ रही है। अस्पतालों व विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में कोरोना संक्रमित होने वाले लगभग एक तिहाई यानी 30 से 35 प्रतिशत मरीजों में शुगर का प्रकोप बढ़ा है। यही नहीं लगभग 15 प्रतिशत लोगों में किडनी व मूत्र संबंधी विकार बढ़ा है। चिकित्सकों की मानें तो कोरोना के कारण नए शुगर मरीजों की संख्या पिछले दो महीने में काफी बढ़ी है। आईजीआईएमएस के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
कोविड-19 : अब भी पहले जैसा कातिल कोरोना, नए केस 1 लाख से कम, पर मौतें 3400 से ज्यादा, जानें- क्या हैं आंकड़ा
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के केसों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मौतों के आंकड़े डर बढ़ाने वाले हैं। बीते एक दिन में 91,702 नए केस मिले हैं, जबकि इसी अवधि में 3,403 मौतें हुई हैं। भले ही कोरोना के नए केस बीते 4 दिनों से 1 लाख से कम पर बने हुए हैं, लेकिन मौतों का यह आंकड़ा चिंताजनक है। उल्लेखनीय है कि जब कोरोना के नए केसों की संख्या तीन लाख के करीब थी, तब भी मौतों का आंकड़ा यही थी। इससे पता चलता…
बच्चों को लेकर सरकार की गाइडलाइन: रेमडेसिविर पर रोक, कहा- घर पर करें 6 मिनट का वॉक टेस्ट
नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच एक्सपर्ट का मानना है कि इस लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर होगा। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बच्चों को संभावित कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए स्वास्थ्य गाइडलाइन जारी की गई है। यह गाइडलाइन 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई है, जिसमे विस्तार से बताया गया है कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना…
वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन काफी नहीं, वॉक इन की भी हो व्यवस्था: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ गई है। ऐसे में सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा आबादी का टीकाकरण करने की है। वैसे विपक्ष लंबे वक्त से सभी को वैक्सीन फ्री में देने और राज्यों का बोझ करने करने की मांग कर रहा था। जिसको हाल ही में केंद्र ने मान लिया। ऐसे में अब विपक्षी दल कांग्रेस ने वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने इसमें बदलाव की मांग की है, ताकी गरीब लोगों…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जोरदार तरीके से चल रहा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य तेज गति से चल रहा है। भारत में कोरोना वैक्सीन के रोज करीब 29 लाख डोज लगाए जा रहे हैं और अब तक 24 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। ब्लूमबर्ग वैक्सीन ट्रैकर के मुताबिक पूरी दुनिया में अपने नागरिकों को वैक्सीनेट करने के मामले में भारत दूसरे नंबर है। मोदी सरकार वैक्सीनेशन पर तेजी से काम कर रही है और 21 जून से बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने की तैयारी चल रही है। मोदी…
भारत को कोविड-19 रोधी आठ करोड़ टीके देगा अमेरिका : अमेरिकी विदेश विभाग
वाशिंगटन। भारत को संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले ‘कोवैक्स’ वैश्विक टीका साझा कार्यक्रम के जरिए कोविड-19 रोधी आठ करोड़ टीके मिलेंगे। अमेरिका के विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो जून को घोषणा की थी कि उनका देश दक्षिण तथा दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के साथ अफ्रीका को कोवैक्स कार्यक्रम के जरिए अपने भंडार से कोविड-19 रोधी 2.5 करोड़ टीकों में से करीब 1.9 करोड़ टीके आवंटित करेगा। यह कदम उनके प्रशासन के जून के अंत तक दुनियाभर में आठ करोड़…
अमेरिका में कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त में बीयर के बाद अब फ्री में गांजा की स्कीम
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना के टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से एक अलग तरह की मुहिम शुरू की गई है। अमेरिका के वॉशिंगटन स्टेट में कोरोना के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को ज्वाइंट्स देने की बात कही गई है। जो भी व्यक्ति 21 साल या उससे अधिक उम्र का है, अगर वो कोरोना की वैक्सीन लगवाता है तो उसे मुफ्त में ज्वाइंट के शॉट दिए जाएंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के लिकर और कैनेबीज बोर्ड ने सोमवार को ऐलान…
देश में रिकवरी दर 94.3 प्रतिशत, सिर्फ 209 जिलों में 100 से अधिक नए मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण के ताजा मामले को लेकर जानकारी दी। लव अग्रवाल ने कहा कि जहां 7 मई को देश में प्रतिदिन के हिसाब से 4,14,000 मामले दर्ज़ किए गए थे, वे अब 1 लाख से भी कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 86,498 मामले देश में दर्ज़ किए गए। यह 3 अप्रैल के बाद अब तक एक दिन के सबसे कम मामले हैं।…
सरकार ने जारी की नई वैक्सीनेशन पॉलिसी, राज्यों को आबादी और मरीज़ों के हिसाब से मिलेगी वैक्सीन, ज्यादा वेस्टेज होने पर इसका असर राज्यों के आवंटन पर
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus In India) की दूसरी लहर के कमजोर होने के बीच टीकाकरण के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। नई गाइडलाइंस (Vaccination Policy of India) में कहा गया है कि केंद्र की ओर से राज्यों को आबादी, संक्रमण का बोझ और वैक्सीनेशन की गति के आधार पर आवंटन किया जाएगा। गाइडलाइंस में कहा गया है कि अगर वेस्टेज ज्यादा होगा तो इसका असर राज्यों को होने वाले आवंटन पर पड़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के एक दिन बाद संशोधित…
कोविड-19 वैक्सीनेशन: टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरकार की मदद करेंगे Tinder सहित कई Dating Apps, जानिए प्लान
लंदन। ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब कई ऑनलाइन डेटिंग ऐप भी सहायता के लिए आगे आए हैं। इन ऐप के उपयोगकर्ता अपनी प्रोफाइल पर इस तरह के चिन्ह प्रदर्शित कर पाएंगे कि वे कोविड-19 का टीका लगवा चुके हैं अथवा सोमवार से शुरू हुए नए जागरूकता अभियान का समर्थन करते हैं। टिंडर, मैच, हिंज, बंबल, बडू,, प्लेंटी ऑफ फिश, आवर टाइम और मजमैच जैसे प्रमुख डेटिंग मंच ने अपने उपयोगकर्ताओं को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर ब्रिटेन की सरकार से हाथ मिलाया…
