न्यूज़ डेस्क। IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने देश की सबसे सस्ती और पूर्णता स्वदेशी रैपिड एंटीजन जांच किट ईजाद की है। इस जांच किट की कीमत सिर्फ 50 रुपये है। किट कोरोना वायरस एंटीजन के लिए विशिष्ट मोनोक्लोनल एंटीबॉडी पर आधारित है। इसके प्राप्त परिणाम गुणात्मक आधारित हैं और खुली आंखों से देखने पर भी इसका अनुमान लगाया जा सकता है। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने शुक्रवार को इस जांच किट को लांच किया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक देश में कोविड परीक्षण उपलब्धता में क्रांति लाएगी। Hon'ble Minister…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
कोरोना के खतरनाक Delta+वैरिएंट को रोकने के लिए केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र, WHO ने दी चेतावनी
न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस का खतरनाक वैरिएंट डेल्टा अब देश के कई हिस्सों में अपने पैर पसारने लगा है। 8 राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में इस खतरनाक वैरिएंट के 50 फीसदी मामले मिले हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है और इसे रोकने के उपाय पर काम शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर डेल्टा प्लस वैरिएंट के…
वैक्सीनेशन अभियान को मिला भारतीय सेना का साथ, LoC से सटे गांव में लगाई जा रही वैक्सीन
जम्मू। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में वैक्सीन ही अहम हथियार है और अब वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से चलाने के लिए सेना भी मदद में जुट गई है। ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों में भारतीय सेना की मदद से वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। भारतीय सेना के जवानों ने लोगों को घर-घर जाकर जागरुक किया। जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती गांवों में भारतीय सेना की मदद से वैक्सीनेशन अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा रही है। लोगों…
डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, 8 राज्यों को पत्र लिख, दिए खास निर्देश
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एक्शन मोड में है। देश में अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 12 राज्यों से 51 मामले सामने आए हैं। डेल्टा प्लस वेरिएंट के खतरनाक संभावनाओं को देखते हुए केंद्र की सरकार ने 8 राज्यों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार ने पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा,जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु को पत्र लिख कर डेल्टा प्लस वेरिएंट को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने को कहा है। केंद्र सरकार ने कहा है…
मुंबई में दो हजार से ज्यादा लोग हुए फर्जी टीकाकरण के शिकार: हाईकोर्ट में महाराष्ट्र सरकार
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 2,000 से ज्यादा लोग फर्जी तरीके से कोरोना टीकाकरण कर रहे सेंटरों का शिकार बने हैं। गुरुवार को राज्य की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से बॉम्बे हाईकोर्ट को ये जानकारी दी गई है। राज्य सरकार के वकील, मुख्य लोक अभियोजक दीपक ठाकरे ने अदालत में कहा कि शहर में अब तक नौ फर्जी कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाने के मामले सामने आ चुके है।हाईकोर्ट मामले की अगली सुनवाई 29 जून को करेगा। कोर्ट ने अगली सुनवाई पर राज्य सरकार और…
कोरोना के खिलाफ 77.8% प्रभावी है COVAXIN का टीका, सामने आए फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में बीते सोमवार यानी 21 जून से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग वाले लोगों को भी मुफ्त में कोविड वैक्सीन का टीका लगाने का अभियान शुरू हो चुका है। इस बीच देश में भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) द्वारा पहले ही मान्यता प्राप्त कर चुकी स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे सामने आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक फेज 3 के परीक्षण डेटा से पता चलता है कि कोवैक्सीन का टीका कोरोना वायरस के खिलाफ 77.8% प्रभावी है। कई…
कोविड-19 का डेल्टा+ वैरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश को किया अलर्ट
नई दिली। देश में दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई कि अब तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। इस बीच कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट नई मुसीबत बनकर आ गया है। कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट से भी खतरनाक बताए जा रहे इस डेल्टा प्लस को लेकर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयन INSACOG (इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक कंसोर्टिया) के हालिया निष्कर्षों के आधार पर महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश को इनके कुछ जिलों में पाए गए कोविड-19 के…
स्पूतनिक वी को विकसित करने वाले संस्थान का बयान, कोरोना के हर वेरिएंट से बचाने में सक्षम है ये वैक्सीन
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी दुनिया में सबसे पहले तैयार होने वाली वैक्सीन स्पूतनिक वी थी। इस रूसी वैक्सीन की प्रभावकारिता भी इस वक्त दुनिया में मौजूद सभी कोरोना वैक्सीन के मुकाबले सबसे बेहतर है। इसके अलावा भारत ने भी कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद किसी तीसरी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी सबसे पहले दी थी तो वो स्पूतनिक वी ही थी। ऐसे में इस वैक्सीन की महत्वता को लेकर एक और बात सामने आई है। दरअसल, द गैमेलिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के प्रमुख…
एक दिन में टीकाकरण के टूटे सभी रिकॉर्ड, BJP शासित राज्यों में दी गई 70% डोज, तो 30% डोज में सिमटे विपक्ष शासित सभी राज्य
न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून, 2021 को देश के सभी लोगों को मुफ्त टीके लगाने की नई टीकाकरण नीति को लागू कर दिया। इस नीति का व्यापक असर देखने को मिला। यह दिन टीकाकरण महाभियान के लिए ऐतिहासिक रहा, जब एक दिन में सबसे अधिक डोज देने का विश्व रिकॉर्ड कायम हो गया। सिर्फ एक दिन में 86.16 लाख से अधिक डोज दी गईं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है।…
मध्य प्रदेश ने तय लक्ष्य को किया पार, CM ने कहा धन्यवाद, एक दिन में रिकॉर्ड 16 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, रचा गया इतिहास
भोपाल। मध्य प्रदेश ने कोरोना संक्रमण को हराने के लिए महावैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाए जाने का था। जिसके तहत मध्य प्रदेश ने 21 जून को तय किए गए निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा ही नहीं बल्कि उसे पार भी कर दिया। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में 21 जून को एक दिन में रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन की रफ्तार तेज करने के लिए चलाए गए अभियान से हासिल…
