नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने और पाबंदियां कम होने के बाद लोग पर्यटन पर निकल पड़े हैं। यही नहीं मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशनों से ऐसी भी तस्वीरें आई हैं, जिनमें लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे जरूरी नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि यदि लोग नियमों का सही से पालन नहीं करते हैं तो एक बार फिर पाबंदियों में दी गई ढील वापस ली जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
Covid Third Wave : भारत में अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एसबीआई की रिपोर्ट में खुलासा
न्यूज़ डेस्क। एसबीआई रिसर्च द्वारा सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में देश में कोविड की तीसरी लहर आने की संभावना है और यह सितंबर में चरम पर होगी। ‘कोविड -19: द रेस टू फिनिशिंग लाइन’ नाम से प्रकाशित, रिपोर्ट में आगे भारत में दूसरी लहर के बारे में बताया गया और कहा गया कि यह 7 मई को चरम पर थी। भारत में दूसरी लहर अप्रैल में आई और मई में चरम पर थी, जिससे दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों में हजारों परिवार…
कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव में बोले प्रधानमंत्री मोदी- कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन हमारी सबसे बड़ी उम्मीद
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी से कोई भी देश अकेले नहीं लड़ सकता। महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन ही हमारी सबसे बड़ी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारत में हमने शुरुआत से ही वैक्सीन लगाने की रणनीति लागू करने के लिए डिजिटल तरीका अपनाया। कोरोना से जंग में तकनीक हमारा अहम हिस्सा है। सॉफ्टवेयर के मामले में अब कोई बाधा नहीं है। Right from the beginning…
कोरोना से मौत पर परिजनों को मिलेगा मुआवजा, SC का आदेश- राशि तय करे सरकार, 6 हफ्ते में बनाएं गाइडलाइन’
नई दिल्ली। कोरोना से जान गंवाने वाले के परिजनों को मुआवजा देने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए, हालांकि यह राशि कितनी होगी, इसका निर्धारण केंद्र सरकार ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया कि वह कोविड-19 के कारण मरने वालों के परिवारों को अनुग्रह राशि का भुगतान करने के लिए 6 सप्ताह के भीतर दिशानिर्देश तैयार करे। बता दें कि याचिका में चार लाख रुपए…
भारत की कोवैक्सीन का US ने भी माना लोहा, कहा- अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर भी असरदार है
नई दिल्ली। भारत बायोटेक की बनाए स्वेदशी कोरोना रोधी टीके कोवैक्सीन के असर को अब अमेरिका ने भी मान लिया है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने पाया है कि कोवैक्सीन से शरीर में बनी एंटीबॉडीज कोरोना वायरस के अल्फा और डेल्टा वेरिएंट्स से लड़ने में कारगर है। बता दें कि कोवैक्सीन को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर भारत बायोटेक ने बनाया है। एनआईएच ने बताया कि कोवैक्सीन लेने वाले लोगों के ब्लड सीरम के अध्ययन से यह पता चलता है कि टीके से जो…
चेन्नई: एक कलाकार ने ऑटो रिक्शा को बनाया ‘Vaccine Auto’, टीकाकरण के लिए कर रहा प्रोत्साहित
न्यूज़ डेस्क। कोरोना की दूसरी लहर अभी भी देशभर में अपना कहर बरपा रही है, हालांकि संक्रमण की दर पहले से काफी हद तक कम हो गई है, लेकिन फिर भी देश भर में रोजाना 50 हजार से ज्यादा नए संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इस महामारी से लड़ने के लिए कई Corona वॉरियर्स सामने आए हैं। हाल ही में चेन्नई शहर में रहने वाले एक कलाकार ने कोरोना टीकाकरण के फायदों के बारे में बताने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। इस कलाकार ने लोगों कोटीकाकरण…
पीएम मोदी के नेतृत्व में एक और कीर्तिमान : दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने वाला देश बना भारत, अमेरिका-ब्रिटेन को पछाड़ा
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना जैसी बड़ी चुनौती से निपटने और देशवासियों की सुरक्षा के लिए रात-दिन लगे हुए हैं। उनकी तत्परता और सगजता से जहां कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा सका है, वहीं समयानुकूल नीतिगत बदलाव से टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। आज गांवों में भी आसानी से कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों को अफवाहों से बचने और टीकाकरण कराने की अपील की है। अब लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी…
दुनिया के 50 देशों को Co-Win जैसा सिस्टम तैयार करके देगा भारत, PM मोदी ने दिया आदेश
नई दिल्ली। कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया और पनामा सहित करीब 50 देशों ने अपने टीकाकरण अभियान के लिए कोविन जैसी प्रणाली में दिलचस्पी दिखाई है और भारत ‘ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर’ मुफ्त में साझा करने के लिए तैयार है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 टीका अभियान के लिए अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष डॉ. आर एस शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को सॉफ्टवेयर का एक ‘ओपन सोर्स संस्करण’ तैयार करने और इसमें रुचि दिखाने वाले किसी भी देश को मुफ्त मुहैया कराने का…
रोजाना एक करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य ! डॉ अरोड़ा बोले- जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हुआ था। ऐसे में संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन ही अहम हथियार साबित हो रही है। राज्य सरकारें लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस बीच कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य एक करोड़ डोज रोजाना लगाने का है। समाचार एजेंसी के मुताबिक कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने बताया कि आने वाले दिनों में…
कोविड -19 : बेहद खतरनाक है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, लापरवाही बरतने से बदतर हो सकते हैं हालात- WHO प्रमुख
जेनेवा। कोरोना का डेल्टा वेरिएंट दुनिया में तांडव मचा रहा है। दुनिया भर के कम से कम 85 देशों में अभी तक इस वायरस के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक पाये गए अन्य वेरिएंट के मुकाबले अधिक तेजी से फैलने वाला यह वेरिएंट उन लोगों में अधिक फैल रहा है जिन लोगों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है। WHO के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने यह चेतावनी दी है। शुक्रवार को एक कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में डेल्टा वेरिएंट को लेकर चिंता है,…
