Pakistan Bans Holi: पाकिस्तान के विश्विद्यालयों में अब होली नहीं मना सकेंगे छात्र, दिया इस बात का हवाला

न्यूज़ डेस्क। भारत के बंटवारे से बने पाकिस्तान में आज इस्लामिक कायदे-कानूनों की वजह से अन्य धर्मों के लोगों का चैन से जीना मुश्किल हो गया है। वहां हिंदू, बौद्ध और ईसाईयों के अधिकार मुसलमानों से कम हो रहे हैं। अब पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने विश्वविद्यालयों में होली मनाने पर रोक लगा दी है। एचईसी का आदेश कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा 12 जून को परिसर में होली मनाने और घटना के वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद आया है। एक नोटिस में आयोग ने कहा…

#ModiUSVisit2023: PM मोदी का स्वागत करें लेकिन…भारतवंशी समेत 75 अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति बाइडेन को लिखा पत्र, की ये मांग

न्यूज़ डेस्क। संयुक्त राज्य अमेरिका के 75 सीनेटरों (सांसदों) और डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेस प्रतिनिधियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को एक पत्र लिखा है। आपको बता दें, इस पत्र में अमेरिकी सांसदों ने अपनी चिंताओं का जिक्र किया है। सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से पीएम मोदी के साथ मानवाधिकार के मुद्दे को उठाने का आग्रह किया है। 75 सीनेटरों (सांसदों) का कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य यात्रा के दौरान स्वागत किया जाए, लेकिन साथ ही भारत के साथ मौजूदा चिंताओं पर भी चर्चा…

Musk meets PM Modi : जल्द ही भारत आएगी टेस्ला, PM मोदी से मिलकर बोले एलन मस्क- मैं उनका फैन, वे वाकई भारत की परवाह करते हैं

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। मंगलवार (20 जून 2022) की रात उन्होंने 24 दिग्गजों से मुलाकात की। इनमें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी शामिल थे। मुलाकात के बाद मस्क ने खुद को पीएम मोदी का फैन बताया। साथ ही जल्द भारत में टेस्ला की ईकाई स्थापित करने की बात भी कही। Great meeting you today @elonmusk! We had multifaceted conversations on issues ranging from energy to spirituality. https://t.co/r0mzwNbTyN pic.twitter.com/IVwOy5SlMV — Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2023 मस्क ने अगले…

#PM Modi US Visit : अमेरिका यात्रा के दौरान 24 खास शख्सियतों से मिलेंगे पीएम मोदी, दुनिया की कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल …. यहां पढ़े।

न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी चल रही यात्रा के तहत न्यूयॉर्क में कई विचारकों से मिलने के लिए तैयार हैं। जिन लोगों से वह मिलने की संभावना है उनमें दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। उल्लेखनीय शख्सियतों में एलोन मस्क, प्रसिद्ध उद्यमी और टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ और नील डेग्रसे टायसन के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री इससे पहले 2015 में मस्क से कैलिफोर्निया में टेस्ला मोटर्स…

syrup blacklisted : WHO ने ब्लैक लिस्ट कीं भारत में बनी 7 सिरप, कई देशों में मौतों की बताया वजह

न्यूज़ डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आज दुनिया भर में 300 से अधिक मौतों से जुड़ी खराब गुणवत्ता वाली दवाओं और सिरप की जांच के लिए भारत में बने सात सिरप को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। संगठन ने माना कि कई देशों में मौत की वजह ये दवाएं थी। WHO के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत और इंडोनेशिया के फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनी 20 सिरप की जांच की गई है। इन दवाओं में विभिन्न फार्मास्यूटिकल्स द्वारा निर्मित कफ सिरप और विटामिन शामिल हैं। गौरतलब है कि उज्बेकिस्तान, गाम्बिया…

#ModiPromotesMillets : दुनियाभर में खूब सुना जा रहा ‘Abundance in Millets’ सॉन्ग, ग्रैमी विनर संग PM मोदी ने लिखा गाना

न्यूज़ डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र 20 से 25 जून के बीच अमेरिका के दौरे पर रहने वाले हैं, जिसकों लेकर चर्चा चारो ओर है। लेकिन इससे पहले ग्रैमी पुरस्कार विजेता फाल्‍गुनी के साथ पीएम मोदी का लिखा खास गाना दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज के फायदों और दुनिया में भुखमरी को कम करने की क्षमता को बताने के लिए ग्रैमी विनर भारतवंशी सिंगर फाल्गुनी शाह के साथ एक गाना लिखा है। अबंडेंस इन मिलेट्स गाने को मुंबई में जन्मी सिंगर फाल्गुनी…

PM Modi Global Leader: ब्रिटिश अखबार The Economist ने PM मोदी को बताया दुनिया का सबसे प्रसिद्ध नेता, फिर चुनाव जीतने की भविष्यवाणी

न्यूज़ डेस्क। ब्रिटेन के प्रसिद्ध और गंभीर अखबार The Economist ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया है। The Economist, जो अपनी गंभीर बिजनेस और जियो-पॉलिटिकल पत्रकारिता के लिए जाना जाता है, उसने लिखा है, कि भारत की राजनीति नरेन्द्र मोदी के ही इर्द-गिर्द घूम रही है। The Economist ने उदाहरण देते हुए कहा है, कि गणेश कनौजिया, जो खुद को भारतीय जनता पार्टी का समर्थक नहीं मानते हैं। और 58 साल का यह ऑटो-रिक्शा ड्राइवर कांग्रेस पार्टी को वोट देता है, लेकिन दलित…

#HistoricStateVisit2023 : अमेरिका पीएम मोदी के इंतजार में बेकरार, नियाग्रा से लेकर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तक फोटोज और वीडियो से पटे सोशल मीडिया, US नेता बोले- उत्साहित है ऐतिहासिक भाषण सुनने

न्यूज़ डेस्क (BNS )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 तारीख को अमेरिका पहुंचेंगे। उनकी यात्रा से पहले ही यूएस में भारी उत्साह है। अमेरिकी कांग्रेस के बाहर अमेरिका और भारत के झंडे लहरा रहे हैं। वहां के सांसद पीएम मोदी के आगमन को लेकर बेहद उत्साहित संदेश दे रहे हैं। VIDEO | "Next week, we will be honoured to have him (PM Modi) address a joint meeting of the Congress underscoring the significance between the United States and India," says Senator Cindy Hyde-Smith on PM's state visit to the US. pic.twitter.com/hImNfnq6Vr…

PM Modi us state visit : अमेरिका पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार, कई अधिकार समूह हुए विरोध-प्रदर्शन को बेकरार, बनवाए भारत को हिंदू वर्चस्व से बचाओ जैसे फ़्लायर्स

न्यूज़ डेस्क। अमेरिकी अधिकार समूह भारत के बिगड़ते मानवाधिकारों के रिकॉर्ड पर चिंताओं का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन की आगामी राजकीय यात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञ वाशिंगटन से नई दिल्ली के प्रति सार्वजनिक आलोचना की उम्मीद नहीं करते हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल, पीस एक्शन, वेटरन्स फॉर पीस, और बेथेस्डा अफ्रीकन सेमेट्री गठबंधन जैसे संगठन 22 जून को व्हाइट हाउस के पास इकट्ठा होने की तैयारी में हैं। विरोध करने वाले समूहों…

Americans4Hindus: यूएस संसद में पहली बार आयोजित होगा होगा हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन, सांसद सुनेंगे समुदाय की समस्याएं

न्यूज़ डेस्क। देश भर के प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों का एक समूह यूएस कैपिटल में पहली बार राजनीतिक जुड़ाव के लिए हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए एक साथ आया है। आयोजकों ने कहा कि अन्य लोगों के साथ हाउस स्पीकर केविन मैककार्थी द्वारा संबोधित किया जाएगा। इसे 20 से अधिक अन्य प्रवासी निकायों के सहयोग से हाल ही में गठित अमेरिकन्स4हिंदू पॉलिटिकल एक्शन कमेटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन 14 जून को यूएस कैपिटल में आयोजित किया जाना है ताकि कानून निर्माताओं के समक्ष हिंदू…