भारत के समर्थन में बाइडन, कहा- सुरक्षा परिषद में मिलनी चाहिए स्थायी सीट

न्यूज़ डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। अमेरिका दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से हुई। मोदी और बाइडन की मुलाकात के बाद भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को लगता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थाई सीट मिलनी चाहिए। एक संवाददाता सम्मेलन में हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की हमारी अध्यक्षता की सराहना की गई है, खासकर के अफगानिस्तान मुद्दे पर। श्रृंगला ने कहा कि हम स्वास्थ्य…

पीएम मोदी-राष्ट्रपति बाइडेन मुलाकात, व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं के बीच दिखी शानदार केमिस्ट्री, बोले- हम एक नया अध्याय देख रहे हैं

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। व्हाइट हाउस पहुंचते ही राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की उनसे ये पहली मुलाकात थी, लेकिन पहली मुलाकात में ही दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। प्रधानमंत्री मोदी के कार से उतरकर व्हाइट हाउस में दाखिल होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति उनका स्वागत करते हुए कहा कि आपका इंतजार कर रहा था। गर्मजोशी के…

अमेरिका में ‘कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम’ वालों को लगेगी बूस्टर डोज

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने “कमजोर इम्यून सिस्टम” वाले लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन की एक एक्स्ट्रा डोज प्राप्त करने की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद COVID-19 के खिलाफ अमेरिका में टीकाकरण अभियान का नया चरण शुरू हो गया है। इस मामले में सीडीसी निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की ने गुरुवार देर शाम सलाहकारों के एक पैनल की सिफारिश के बाद बूस्टर डोज की मंजूरी दी। पैनल के सलाहकारों का कहना है कि 65 साल या उससे अधिक उम्र वाले लोग, नर्सिंग होम में…

प्रधानमंत्री मोदी ने कमला हैरिस को ऐतिहासिक चुनाव जीतने की दी बधाई, भारत आने का दिया न्योता

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलकर खुशी हुई। उनके पराक्रम ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया। हमने कई विषयों पर बात की, जो भारत-अमेरिका की दोस्ती को और मजबूत करेंगे, जो साझा मूल्यों और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित है।” अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका वाशिंगटन डीसी में स्वागत करना मेरे लिए बहुत बड़े गर्व की बात है। इतिहास गवाह है कि जब…

टीकाकरण के बिना कोविड से मरने की आशंका 10 गुना अधिक

वाशिंगटन। अमेरिका में जो बाइडेन प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के प्रयास तेज कर दिए हैं, वहीं यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने तीन नए अध्ययनों में कुछ आबादी में प्रतिरक्षा कम होने पर चिंताओं के बीच भी मृत्युदर को रोकने में कोविड शॉट्स के महत्व पर जोर दिया गया है। अध्ययन का निष्कर्ष एजेंसी की रुग्णता और मृत्युदर साप्ताहिक रिपोर्ट में आया है। एक अध्ययन से पता चला है कि जिन लोगों को नोवेल कोरोनावायरस बीमारी का टीका नहीं लगाया जाता है,…

तालिबान के समर्थन में खुलकर सामने आया सऊदी अरब, कहा- बाहरी हस्तक्षेप मंजूर नहीं

न्यूज़ डेस्क। अफगानिस्तान में नए तालिबान शासन के प्रति अपनी पहली प्रतिक्रिया के रूप में, सऊदी अरब ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि एक कार्यवाहक सरकार के आगमन से युद्धग्रस्त राष्ट्र को ‘स्थिरता’ हासिल करने और हिंसा और उग्रवाद पर काबू पाने में मदद मिलेगी। सऊदी अरब ”बाहरी हस्तक्षेप से दूर, अपने देश के भविष्य के बारे में अफगान लोगों द्वारा किए गए विकल्पों” का समर्थन करेगा। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने यह बात कही है। सऊदी की राजधानी रियाद में…

सच दिखाने पर पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई…सामने आए खौफनाक फोटो, खुली नए तालिबान की पोल

काबुल। अफगानिस्ताान में तालिबान राज में अब सच दिखाना पत्रकारों के लिए सजा हो गया है। पाकिस्तान ने तालिबान की किस कदर मदद की है, यह किसी से छिपी नहीं है, मगर तालिबान नहीं चाहता कि पत्रकार बिरादरी के लोग इस पर से पर्दा हटाएं। यही वजह है कि अफगानिस्तान के मामलों में पाकिस्तानी हस्तक्षेप के खिलाफ काबुल में हुए विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों पर तालिबान का कहर टूटा है और उसने न सिर्फ कई पत्रकारों को गिरफ्तार किया, बल्कि हिरासत में उन्हें कठोर यातनाएं भी दीं…

कुर्सी के लिए आपस में भिड़े तालिबानी; हक्कानी ने चलाई गोली, बरादर घायल

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में कब्जा जमाए तालिबान के दो सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है, मगर अब तक सरकार गठन को लेकर कोई हल नहीं निकला है। अफगानिस्तान में सत्ता की कुर्सी को लेकर तालिबान और हक्कानी नेटवर्क आपस में ही भिड़े पड़े हैं। इस बीच खबर है कि तालिबान के सह-संस्थापक अब्दुल गनी बरादर और हक्कानी गुट के बीच झड़प हुई है और इसमें गोली भी चली है। अफगानिस्तान की वेबसाइट पंजशीर ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस झड़प में अब्दुल गनी बरादर घायल हो गए हैं।…

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना हटी और बाइडेन की लोकप्रियता घटी, Pew के सर्वे में 69 % युवाओं ने अफगान ऑपरेशन को विफल बताया

न्यूज़ डेस्क। अफगानिस्तान के हालात पर जो बाइडेन के फैसलों की लगातार आलोचना हो रही है। बाइडेन के फैसले पर प्यू रिसर्च सेंटर ने भी एक सर्वे किया है। प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के अनुसार 54 फीसदी अमेरिकी युवा सेना वापसी के फैसले से खुश हैं। जबकि 42 फीसदी ने सेना को वापस बुलाने के फैसले को ही गलत बताया है। सर्वे को अमेरिकी सेना की काबुल वापसी से पहले किया गया है। 69 प्रतिशत युवाओं ने अफगान ऑपरेशन को पूरी तरह से नाकाम करार दिया है। अफगानिस्तान में…

तालिबान से नापाक रिश्तों के बाद भी पाक को झटका, कहा- कश्मीर में हम नहीं देंगे दखल

काबुल। अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी पूरी तरह से हो गई है और इस तरह से 19 साल, 10 महीने और 25 दिन बाद यानी करीब 20 साल बाद एक बार फिर अफगानिस्तान पर तालिबान का पूरी तरह से कब्जा हो गया है। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान खेमे में जश्न का माहौल है। आज करीब 20 साल बाद बैगर किसी विदेशी ताकतों की मौजूदगी में अफगानिस्तान की सुबह हुई। इस बीच तालिबान ने पाकिस्तान की नापाक उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है और स्पष्ट…