कोविड-19 : कोरोना की आफत के बीच राहत, मार्च तक तैयार हो जाएगी Omicron के खिलाफ वैक्सीन

न्यूयॉर्क। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर आई है। कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर ने कहा है कि फाइजर को उम्मीद है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का टारगेट करने वाला कोविड-19 वैक्सीन मार्च में तैयार हो जाएगा। फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बौर्ला ने सीएनबीसी को बताया कि फाइजर पहले से ही सरकारों की गहरी दिलचस्पी के कारण वैक्सीन के निमार्ण में लगा है क्योंकि कोरोना के संक्रमण की संख्या में ओमिक्रॉन के केस बहुत अधिक हैं। फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट…

कोविड-19 : Omicron को हल्के में लेना दुनिया भर के लिए हो सकता है खतरनाक – WHO

नई दिल्ली। इन दिनों कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से दुनिया के सभी देश के लोग जूझ रहे हैं। किसी देश में कहीं हजारों की संख्या में ओनिक्रॉन संक्रमित मिल रहे हैं तो कई सैकड़ों में। ऐसे में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानी कि डब्लयूएचओ ने ओमिक्रॉन को लेकर कहा है कि अगर हम यह मानते हैं कि ओमिक्रॉन एक हल्की बीमारी है तो यह खतरनाक हो सकता है। WHO कोविड-19 की टेक्निकल लीड मारिया वॉन केरखोवे ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी देख रहे हैं कि डेल्टा के मुकाबले…

कोविड-19 :कोरोना के बाद इजराइल में मिला फ्लोरोना का पहला मामला

नई दिल्ली। कोरोना महामारी अब भी दुनिया के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन दुनियाभर की सरकारों और आम लोगों को डरा रहा है। इस बेहद संक्रामक वेरिएंट के चलते कई देशों में कोरोना की नई लहर देखने को मिल रही है। कोरोना के खिलाफ सुरक्षा देने वाली वैक्सीन उपलब्ध हैं। इसके बावजूद ओमीक्रोन इन वैक्सीन को भी धोखा दे रहा है। वैक्सीन लेने वाले लोग भी ओमीक्रोन से संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच एक और डराने वाली खबर इजराइल से मिल रही…

कोविड -19 : WHO ने दी चेतावनी, आने वाली है ओमिक्रॉन, डेल्टा मामलों की सुनामी

जिनेवा । विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगाह किया है कि वर्तमान में संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के साथ ओमिक्रॉन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों पर अत्यधिक दबाव डालते हुए ‘मामलों की सुनामी’ की वजह बन सकता है। कोविड -19 महामारी की शुरूआत के बाद से डब्ल्यूएचओ की प्रतिक्रिया को दोहराते हुए, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्येयियस ने बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वह अत्यधिक चिंतित हैं कि ओमिक्रॉन अधिक संक्रामक है, यह तेजी से फैलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ और स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी…

कोविड -19 : ब्रिटेन में कोरोना से मचा हाहाकार, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 1.22 लाख मरीज

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर एक बार फिर से ब्रिटेन में तबाही मचने की आशंका है। एक दिन में यहां कोरोना संक्रमण के बेहद ही डरावने आंकड़े सामने आए हैं। ब्रिटेन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 1,22,186 नए मरीज मिले हैं और 137 मौतें हुई हैं। वहीं, एक प्रारंभिक सांख्यिकी माडल आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते लंदन में कोरोना से हर 20वां व्यक्ति संक्रमित हुआ है। समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते क्रिसमस और…

पाकिस्तान के 160 सांसद नहीं दे रहे हैं टैक्स, रिटर्न भी नहीं किया दाखिल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 35 अरब रुपये (20 करोड़ डॉलर) से अधिक की संपत्ति रखने वाले 160 से अधिक सांसद या तो आयकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं या संघीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) के पास अपना पंजीकरण ही नहीं कराया है। बृहस्पतिवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया। जियो न्यूज के मुताबिक, नेशनल असेंबली और प्रांतीय सरकार के सदस्यों सहित देश के 1,170 विधायी सदस्यों में से 161 कर कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। इनमें से 103 सांसदों ने आकलित करों का भुगतान नहीं किया…

‘किराए के बदले सेक्स, ऑफर केवल लड़कियों के लिए’ : आयरलैंड में विज्ञापन दे मकान मालिक कर रहे डिमांड

न्यूज़ डेस्क। यूरोपीय देश आयरलैंड मैं किराए के घरों की संख्या लगातार घटती जा रही है। ये क्राइसिस राजधानी डबलिन में सबसे अधिक देखी जा रही हैं। यहाँ मकान मालिकों ने बकायदा विज्ञापनों के जरिए खुलेआम ‘रेंट के बदले सेक्स’ का ऑफर दे रहे हैं। मकान मालिकों ने ये सुविधाएँ केवल खूबसूरत लड़कियों को लिए ऑफर कर रखी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, किराएदार बढ़ी हुई कीमतों को चुका पाने में असमर्थ होने के कारण किराए के बदले सेक्स करने के लिए मजबूर हैं। आइरिश एक्जामिनर की रिपोर्ट के मुताबिक, लिमेरिक…

चीन ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर उत्तरी शहर शियान में लॉकडाउन लगाया

बीजिंग। चीन ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर उत्तरी शहर शियान में लॉकडाउन लगाने का बुधवार को आदेश दिया। सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक, शहर के अधिकारियों ने सभी निवासियों को बाहर जाने की अत्यंत आवश्यकता नहीं होने तक घर में ही रहने का आदेश दिया है और विशेष मामलों को छोड़ कर शहर आने-जाने वाले सभी परिवहन को स्थगित कर दिया है। यह आदेश मध्यरात्रि से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि हर घर से एक व्यक्ति को प्रत्येक…

‘जिहाद का बचाव बर्दाश्त नहीं’: इमाम ने ईसाइयों और यहूदियों के खिलाफ उगला ज़हर तो फ्रांस ने मस्जिद पर ही जड़ दिया ताला

न्यूज़ डेस्क। फ्रांस के गृह मंत्री ने वहाँ के एक मस्जिद को 6 महीने के लिए बंद रखने का ऐलान किया है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहाँ की सरकार का कहना है कि इमाम द्वारा कट्टरपंथी मजहबी भाषण को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ये मामला फ्रांस की राजधानी पेरिस से 100 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में स्थित बिउवेस शहर का है, जिसकी जनसंख्या 50,000 के करीब है। सरकार ने कहा कि वहाँ के मस्जिद का इमाम जिस प्रकार का भाषण दे रहा…

पाकिस्तान ने बुलाई थी इस्लामिक देशों की मीटिंग, 57 में से सिर्फ 20 पहुंचे; भारत ने यूं दिया झटका

इस्लामाबाद,नई दिल्ली। पाकिस्तान ने रविवार को इस्लामिक सहयोग संगठन की मीटिंग बुलाई थी और इसमें कुल 57 मुस्लिम देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। लेकिन इस बैठक में सिर्फ 20 देशों के नेता ही पहुंचे। इसे लेकर पाकिस्तान में ही इमरान खान घिर गए हैं और उनकी विदेश नीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल 19 दिसंबर को ही भारत ने भी 5 देशों की मीटिंग अफगानिस्तान को लेकर बुलाई थी। इस बैठक में उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाखस्तान, तुर्किमेनिस्तान और किर्गिस्तान के विदेश मंत्री आए थे। इन सभी…