वॉशिंगटन। अमेरिका ने आतंकवादी संगठन अल-कायदा के मुखिया अयमान अल-जवाहिरी का खात्मा कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे ‘इंसाफ’ बताया है। खास बात है कि इसी तरह अमेरिका ने 9/11 के जिम्मेदार आतंकी ओसामा बिन लादेन को भी ढेर कर दिया था। हालांकि, इस बार आतंकी के सफाया तो चर्चा में आया ही, लेकिन वह हथियार भी चर्चा में रहा, जिसकी मदद से अमेरिका ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑपरेशन में मैकाब्रे हैलफायर R9X के इस्तेमाल का जिक्र सामने आ रहा है।…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
70 देशों में फैला मंकीपॉक्स, WHO ने ग्लोबल इमरजेंसी घोषित किया, कहा- ये बीमारी असाधारण
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार होना एक ‘‘असाधारण’’ हालात है जो अब वैश्विक आपात स्थिति है। डब्ल्यूएचओ की यह घोषणा इस रोग के उपचार के लिए निवेश में तेजी ला सकती है और इसने इस रोग का टीका विकसित करने की जरूरत को रेखांकित किया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस ने वैश्विक स्वास्थ्य संगठन की ‘इमरजेंसी कमेटी’ के सदस्यों के बीच आम सहमति नहीं बन पाने के बावजूद यह घोषणा की। यह पहला मौका है…
कोविड – 19 : कोरोना को लेकर WHO के बयान ने फिर बढ़ाई टेंशन- ‘खत्म होने के करीब भी नहीं है यह महामारी’
नई दिल्ली। देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बयान ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। WHO प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना महामारी (Covid Pandemic) अभी खत्म होने के करीब भी नहीं पहुंची है। विश्व स्वास्थ्य संगठ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने मीडिया ब्रिफिंग में दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना की ताजा लहरें दिखाती हैं कि महामारी ‘कहीं नहीं गई है, यह हमारे आसपास ही है।’ प्रेस ब्रिफिंग में टेड्रोस ने कहा…
QUAD Summit: टोक्यो में पीएम मोदी में बोले पीएम मोदी, कम समय में प्रभावी हुआ क्वाड, लोकतांत्रिक शक्तियों को मिल रही नई ऊर्जा
नई दिल्ली। टोक्यो में महत्वपूर्ण क्वाड शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्वाड के प्रयास एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास और दृढ़ संकल्प लोकतांत्रिक सिद्धांतों को नई आशा दे रहे हैं, यह कहते हुए कि क्वाड ने विश्व प्रसिद्धि प्राप्त की है। उन्होंने कहा, क्वाड स्तर पर हमारे आपसी सहयोग से एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जा रहा है- यह हम सभी का साझा लक्ष्य है।…
WHO ने भारत की दस लाख महिला आशा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को भारत की 10 लाख महिला आशा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। आशा स्वयंसेवकों को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है। मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता या आशा स्वयंसेवक भारत सरकार से संबद्ध स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करते हैं। भारत में कोरोना वायरस महामारी के चरम पर रहने के दौरान रोगियों का पता लगाने के लिए घर-घर…
सऊदी अरब में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, भारत समेत 16 देशों में यात्रा करने पर लगा प्रतिबंध
नई दिल्ली। सऊदी अरब में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इस कारण सऊदी सरकार ने भारत सहित कुल 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि इन 16 देशों में भारत के अलावा तुर्की, ईरान,लेबनान, यमन, सोमालिया, सीरिया, अफगानिस्तान, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मेनिया, इथियोपिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, बेलारूस शामिल हैं। सऊदी अरब की स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि देश में अभी एक भी मंकीपॉक्स के मामलों का पता नहीं चला है। निवारक स्वास्थ्य के लिए उप स्वास्थ्य…
भारत-जापान स्थिर और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अहम स्तंभ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
तोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी के एक अग्रणी अखबार में सोमवार को प्रकाशित एक लेख में कहा कि भारत और जापान स्थिर एवं सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अहम स्तंभ हैं तथा दोनों देशों की साझेदारी शांति, स्थिरता व समृद्धि के लिए है। भारत और जापान के बीच जीवंत संबंधों पर लिखा यह लेख प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर साझा किया। वह क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारी साझेदारी शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए…
‘पृथ्वी को बर्बाद करने में हिंदुस्तानियों की कोई भूमिका नहीं’, हम पौधे में भी देखते हैं परमात्मा : प्रधानमंत्री मोदी
डेनमार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को डेनमार्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में जमकर नारेबाजी हुई। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री जी का और मेरा यहां जो भव्य स्वागत किया, उस के लिए मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं। आज प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन का यहां होना इस बात का प्रमाण है कि भारतीयों के प्रति उनके दिल में कितना प्यार और सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण बहुत समय तक सभी की लाइफ एक…
बर्लिन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले PM मोदी, इसमें कोई विजयी नहीं होगा, हम शांति के पक्ष में हैं
बर्लिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने बर्लिन में हरित और सतत ऊर्जा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ का धन्यवाद करता हूं। मुझे खुशी है कि इस वर्ष ये मेरी पहली विदेश यात्रा जर्मनी में हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों के तौर पर भारत और जर्मनी कई कॉमन मूल्यों को…
COVID-19 : दुनिया में फिर बढ़े कोरोना के मरीज, WHO की चेतावनी- महामारी खत्म नहीं हुई है
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर दुनिया को सतर्क किया है। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को कहा कि महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है। संगठन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के नए मामलों में पिछले सप्ताह 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में गिरावट हुई है। डब्ल्यूएच ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी देश टीकाकरण को कवर नहीं कर लेते हैं तब तक दुनिया कोविड के बढ़ते…
