बंगाल चुनाव : पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, ममता बनर्जी के पोस्टर के साथ स्वास्थ्य विभाग कर रहा एम्बुलेंस का संचालन, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुका है। इसके साथ ही सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। आदर्श आचार संहिता को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीजेपी के IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने सोमवार को एंबुलेंस पर सीएम ममता बनर्जी की तस्वीरें लगने को लेकर TMC पर निशाना साधा है और चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने को कहा है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर…

ममता के स्कूटी पर पीएम मोदी ने ली चुटकी, कहा- स्कूटी ने नंदीग्राम में ही गिरना तय किया तो हम क्या करें

कोलकाता। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस वामपंथ गठबंधन से लेकर राज्य की सत्ता पर काबिज ममता सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने ममता के स्कूटी चलाते वक्त लड़खड़ाने वाली घटना और उनके नंदीग्राम से चुनाव लड़ने पर चुटकी ली। दीदी, कुछ दिन पहले जब आपने स्कूटी संभाली, तो सभी प्रार्थना कर रहे थे कि आप सकुशल रहें! अब आपकी स्कूटी नंदीग्राम की तरफ मुड़ गई। हम तो हर किसी का भला चाहते हैं। लेकिन जब…

प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल विजय का बिग्रेड प्लान, लोकसभा में TMC हाफ, इस बार साफ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में ये कहावत मशहूर है कि जिसका बिग्रेड परेड उसका बंगाल। करीब 1 हजार एकड़ का दायरा और तीन किलोमीटर की लंबाई। कोलकाता का दिल माने जाने वाला ब्रिगेड परेड ग्राउंड जिसे यहां के लोग मैदान कहकर पुकारते हैं। चाहे वो पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हो या इंदिरा गांधी सभी ने कोलकाता के इस बिग्रेड परेड मैदान से हुंकार भरी है।ममता बनर्जी चाहती हैं कि बंगाल के चुनाव में महंगाई मुद्दा बने। इसीलिए एलपीजी सिलेंडर की महंगाई को थीम बनाकर उन्होंने सिलीगुड़ी…

बंगाल चुनाव : बीजेपी नेताओं को पीएम मोदी की हिदायत- चुनाव प्रचार को सभ्य बनाए रखें, गलत शब्दों के इस्तेमाल से बचें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगावी विधानसभा चुनावों में नकारात्मक प्रचार को लेकर पार्टी नेताओं को आगाह किया है। गुरुवार शाम को बीजेपी केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल एक नेता ने कहा कि इस बैठक में पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया कि चुनाव प्रचार सभ्य तरीके से होना चाहिए और राज्य में जो नैरेटिव भाजपा सेट की है, उसे…

बंगाल विधानसभा चुनाव : 7 को कोलकाता में PM की रैली, 7 लाख लोगों के जुटने की संभावना, किले में तब्दील हो रहा ब्रिगेड परेड ग्राउंड

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी हाईकमान ने पहले से ही राज्य में बड़े स्तर पर मोर्चा संभाल रखा है। इसी क्रम में 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक मेगा रैली करेंगे। इस ग्राउंड को कोलकाता का ग्रीन लंग्स भी कहा जाता है। चुनाव के दृष्टि से बंगाल काफी ज्यादा संवेदनशील है, जिस वजह से सुरक्षा एजंसियों ने पीएम की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

दिलीप घोष का विवादित बयान, कहा-‘ममता रॉयल टाइगर नहीं बिल्ली जैसी हैं, नहीं डरते’ पार्टी के लोग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चरम सीमा पर है, चुनावों की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है, ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, लोग एक-दूसरे पर छींटाकशी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी खुद को रॉयल बंगाल टाइगर मानती हैं, इसे आप उनका बड़बोलापन ही समझ लीजिए, अरे कभी कोई टाइगर खुद को बाघ कहकर अपना गुणगान करता…

यूपी पंचायत चुनाव : पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की पत्नी नहीं लड़ सकेगी ग्राम प्रधान और BDS का चुनाव

गोरखपुर। यूपी में पंचयात चुनाव की तैयारी में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इसके लिए गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वन विभाग के गेस्‍ट हाउस में गोरखपुर क्षेत्र के नए पदाधिकारियों और जिलाध्‍यक्षों को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ सकते हैं। वे खुद को इस लायक बने। किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता की पत्नी को चुनाव लडने की अनुमति नहीं होगी। गोरखपुर क्षेत्र की हाल ही में घोषित नई क्षेत्रीय समिति…

एमपी चुनाव 2020 : मध्य प्रदेश उप चुनाव में बीजेपी को 19 और कांग्रेस को 09 सीटें मिली, यंहा देखे कहाँ किसको मिली जीत

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के परिणामों ने जहाँ कांग्रेस को निराश किया तो वही भाजपा की अल्पमत की शिवराज सरकार को पूर्ण बहुमत की सरकार बना दिया। प्रदेश की वर्तमान विधानसभा का समीकरण देखे तो 230 विधानसभा सीटों में एक सीट रिक्त होने के बाद अब 229 विधानसभा सीटों में बीजेपी 107, कांग्रेस 87, बीएसपी 02, सपा 01 और निर्दलीय 04 सीटें है। जबकि मंगलवार को आए उप चुनाव की 28 सीटों के परिणाम के भाजपा को 19 सीटे मिलने के बाद 126,…

EVM पर उठ रहे सवालों पर बोला चुनाव आयोग, इससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती

पटना। EVM की विश्वसनीयता के संबंध में कांग्रेस के नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच चुनाव आयोग ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि यह मशीन पूरी तरह मजबूत है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में महागठबंधन के पिछड़ने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उपग्रह को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो फिर EVM हैक क्यों नहीं की जा सकती?…

बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव 38,000 मतों से अधिक के अंतर से राघोपुर सीट जीते

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव 38,000 मतों से भी अधिक के अंतर से राघोपुर सीट से जीत गए हैं। चुनाव परिणाम मंगलवार देर रात घोषित हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार को 38,174 मतों से हराया। तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी 21,000 से भी अधिक मतों से हसनपुर सीट से जीते हैं। राघोपुर सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी कर चुके हैं।