दिल्ली में चुनाव से पहले AAP ‘आप’ पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली। AAP आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार में रहकर बगावत का बिगुल फूंकने वाले प्रमुख लोगों में से एक कपिल मिश्रा ने शनिवार को औपचारिक रूप से BJP में शामिल हो गये हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में कपिल मिश्रा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कि शुक्रवार की देर रात लंबे समय से आम आदमी पार्टी के खिलाफ चल रहे कपिल ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पार्टी ज्वाइन करेंगे। थोड़ी देर बाद इस खबर की पुष्टि BJP ने भी…

Mission Mangal अक्षय कुमार-विद्या बालन की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म, टूटे सारे रिकॉर्ड, बंपर कमाई जारी

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने अपने ओपनिंग वाले दिन धमाका करते हुए शानदार कमाई की हैl इस फिल्म ने इतनी बड़ी ओपनिंग ली है कि यह अब तक की उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है l इस फिल्म की बंपर कमाई अब भी बॉक्स ऑफिस पर जारी हैंl This picture made my day…this was the motive behind making the the film, to inspire more kids and develop an interest in science. This is real success for me, not the box office…

बिहार मुजफ्फरपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ मामला दर्ज, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में वकील सुधीर ओझा ने सीजेएम सूर्यकांत तिवारी की कोर्ट में प्रियंका गांधी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और लोअर कोर्ट के निर्णय का अवमानना करने के आरोप में परिवाद पत्र दर्ज कराया है। पहलू खान मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक…

परमाणु हथियार को लेकर हमारी No First Use की पॉलिसी रही है। लेकिन भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर रहेगा : राजनाथ

पोखरण। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पोखरण में कहा कि अभी तक हमारी न्यूक्लियर को लेकर पॉलिसी No First Use की रही है। लेकिन भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर रहेगा। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि पोखरण वह क्षेत्र है जिसने भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए अटलजी के दृढ़ संकल्प को देखा और अभी तक नो फर्स्ट यूज के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। भारत ने इस सिद्धांत का कड़ाई से पालन किया है। भविष्य में क्या होता है यह परिस्थितियों पर निर्भर करता…

राज्यपाल मलिक ने श्रीनगर में फहराया तिरंगा, कहा- आतंकियों की हार हुई

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि सशस्त्र बलों की सतत कार्रवाई से आतंकवादियों ने हार मान ली है। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है। मलिक ने गुरुवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की परेड का निरीक्षण किया। बाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि केंद्र के फैसले के बाद लोगों को अपनी पहचान को लेकर चंतित होने की जरूरत नहीं है।…

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ’ (CDS) का पद सृजित करने की घोषणा की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना के तीन अंगों के प्रमुख के तौर पर ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ’ (CDS) का पद सृजित किया जाएगा। मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में यह महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीडीएस सेना के तीनों अंगों के बीच तालमेल सुनिश्चित करेगा और उन्हें प्रभावी नेतृत्व देगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने फैसला किया है कि अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ का पद सृजित होगा।’’ Some glimpses from the…

तीज-त्यौहार, बोली और भाषा हमारी पहचान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां गोंडवाना भवन टिकरापारा में आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत परम्परागत रूप से पगड़ी पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर गोंड समाज प्रमुख श्री लाल तारकेश्वर प्रसाद खुसरो, गोड़ समाज के पदाधिकारी सहित ओडिशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए सामाजिक बंधु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासी समाज को स्वतंत्रता दिवस ,रक्षाबंधन पर्व और भोजली पर्व…

प.बंगाल के सरकारी स्कूल में परीक्षा का सवाल, जय श्री राम नारे का बताओं दुष्प्रभाव?

कोलकोता। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में जय श्री राम का मुद्दा जोर-शोर से हावी रहा है। वर्तमान दौर में यह नारा वैसे तो पूरे देश में लगाया जाता है लेकिन बंगाल इस नारे को लेकर लगातार सुर्खियों में रहता है। कभी जय श्री राम का नारा लगाने पर 8 लोग हिरासत में लिए जाते हैं। कभी जय श्री राम का नारा लगाने वालों को सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क कर चेतावनी देती नजर आती हैं। लेकिन इस नारे से बंगाल सरकार को इस कदर लगाव हो…

प्रणब मुखर्जी समेत तीन विभूतियों को राष्ट्रपति कोविंद ने किया ‘भारत रत्न’ से सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में भारत सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके अलावा नाना जी देशमुख (मरणोपरांत) और डॉ. भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) को भी देश का सर्वोच्च सम्मान दिया गया। इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की थी। President Kovind presents Bharat Ratna to Shri Pranab Mukherjee, former President of India. A statesman…

इस्लामाबाद में दिखे ‘‘आज जम्मू-कश्मीर लिया है” कल बलूचिस्तान-POK लेंगे के बैनरपोस्टर, पाक पुलिस परेशान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को कई भारत समर्थक बैनर दिखाई दिए जिन्हें लेकर पाकिस्तान पुलिस परेशान है। सोमवार को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले ARTICLE 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया, जिससे संबंधित संकल्प को संसद ने भी पारित कर दिया। बैनरों पर शिवसेना नेता संजय राउत के संदेश लिखे हुए थे, जिन्हें हटाने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बैनर के…