नई दिल्ली। अमेरिका के एक पुलिसकर्मी की दरियादिली चर्चा का विषय बनी हुई है। हुआ यु कि एक महिला ने ऑनलाइन खाना आर्डर किया हुआ था। कुछ देर बाद महिला ने दरवाजा खोलकर देखा तो एक पुलिसवाला गाड़ी से उसका खाना लेकर वहां पहुंचा हुआ था। दरअसल, यह मामला अमेरिका के जोंसबोरो पुलिस थाने का है, यहां की पुलिस के आधिकारिक सोशल अकाउंट से इसका एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे महिला के पास खाना सुरक्षित पहुंच गया जबकि डिलीवरी ब्वॉय रास्ते में ही…
श्रेणी: बड़ी खबर
सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति से लिया संन्यास ! रजनी मक्कल मंदराम को किया भंग
नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संगठन रजनी मक्कल मंदराम को भी भंग कर दिया है। इसी बीच उन्होंने कहा कि भविष्य में फिर राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं है। "I don't have plans to enter politics in future," says actor Rajinikanth, dissolves Rajini Makkal Mandram pic.twitter.com/updoKb5HnY — ANI (@ANI) July 12, 2021 समाचार एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनीकांत ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में…
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अचानक रुकवाया काफिला, ऑटो ड्राइवर, रेहड़ी पटरी वालों से पूछा उनका हाल-चाल
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में कल रविवार को कुछ ऑटो रिक्शा वाले और रेहड़ी-पटरी दुकानदार रविवार को सुखद आश्चर्य से भर गए, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और उनसे मिलकर उनके हाल-चाल जाना। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के दौरे में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास अपना काफिला रुकवाया और वहां रेहड़ी-पटरी दुकानदारों तथा सब्जी विक्रेताओं से उनका कुशल-क्षेम पूछा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रकाश कुशवाह नामक व्यक्ति के ठेले पर पहुंचे और मौके पर मौजूद जिलाधिकारी मनीष सिंह…
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत 8 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। भोपाल SP ने बताया कि हमने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और 200 अन्य के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इन लोगों ने इंडस्ट्रियल एरिया में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। हमने इन लोगों के खिलाफ आईपीसी व महामारी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दरअसल भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पार्क की जमीन…
केरल, बंगाल और अब लखनऊ में आतंकी अरेस्ट… अलकायदा बना भारत के लिए बड़ा खतरा!, आंतकवादियों की गिरफ्तारी के क्या हैं संकेत?
नई दिल्ली। अलकायदा से जुड़े अंसार गजवा तुल हिंद के आतंकी भारत के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। हालांकि, अब तक सुरक्षा एजेंसियों की सजगता से आतंकियों का कोई बड़ा प्लान सफल नहीं हो पाया है। लेकिन सुरक्षा जानकार मानते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इनका फैलना खतरनाक संकेत है। सितंबर 2020 में NIA ने केरल और बंगाल से नौ अलकायदा आतंकियों के पकड़ने का दावा किया था। इनके हैंडलर भी पाकिस्तान में बताए गए थे। जानकार मानते हैं कि बड़ी चुनौती इनके विदेशी आकाओं तक पहुंचकर…
एक बच्चा हो तो राहत, 2 से अधिक पर आफत…UP में जनसंख्या नियंत्रण पर योगी सरकार का ऐसा है नया फॉर्मूला
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर योगी सरकार ने फॉर्मूला तैयार कर लिया है, जिसके तहत जिनके पास दो से अधिक बच्चे होंगे, वे न तो सरकारी नौकरी के लिए योग्य होंगे और न ही कभी चुनाव लड़ पाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राज्य विधि आयोग ने सिफारिश की है कि एक बच्चे की नीति अपनाने वाले माता पिता को कई तरह की सुविधाएं दी जाएं, वहीं दो से अधिक बच्चों के माता-पिता को सरकारी नौकरियों से वंचित रखा जाए। इतना ही नहीं, उन्हें स्थानीय निकाय…
लुका-छिपी खेल रहे हैं ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी: कर्नाटक HC में यूपी पुलिस
बेंगलुरू। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। यूपी पुलिस की ओर से कोर्ट में कहा गया कि माहेश्वरी को नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद उनको पुलिस के सामने पेश होकर सवालों के जवाब देने चाहिएं लेकिन वो ऐसा नहीं करके लुका-छिपी खेल रहे हैं। यूपी पुलिस के वकील ने अदालत से कहा कि मनीष माहेश्वरी ट्विटर इंडिया के प्रमुख हैं, उन्हें सहयोग करते हुए हमारे…
कोविड-19 : बाज़ारों – पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के जमावड़े और Covid नियमों के उल्लंघन ने बढ़ाई टेंशन, सरकार ने कोरोना को लेकर दी यह चेतावनी
न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना की दूसरी लहर में लगातार कमी आ रही है। रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामले में कमी आने और अनलॉक की शुरुआत के बाद से पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शिमला, मनाली, मसूरी जैसे हिल स्टेशनों से कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन की कई तस्वीरें सामने आने पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि सैलानियों के मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने से कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर…
देश में एक समान नागरिक संहिता की जरूरत, केंद्र ले जरूरी एक्शन : दिल्ली हाई कोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने देश में एक समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) को लेकर बड़ी बात कही है। कोर्ट ने कहा कि देश में एक ऐसी संहिता की जरूरत है जो ‘सभी के लिए समान’ हो। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार ने इस मामले में जरूरी कदम उठाने को कहा है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आधुनिक भारतीय समाज धर्म, समुदाय और जाति की ‘पारंपरिक बाधाओं’ को दूर करते हुए धीरे-धीरे “एकजातीय” होता जा रहा है। इस बदलते हुए स्वरूप को देखते हुए देश…
हिमाचल: मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना और 8 दिनों की जेल भी !
शिमला । हिमाचल प्रदेश में कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद राज्य में लाखों पर्यटक घूमने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण ना बढ़ जाए मनाली प्रशासन जगह-जगह लोगों को कोविड के प्रति जागरूक कर रहा है और कई जगहों पर होर्डिंग के द्वारा भी जागरूकता फैलाई जा रही है। कुल्लू के एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पर्यटकों के लिए कोविड जागरूकता अभियान चलाया गया है। जो मास्क नहीं पहनेगा उसे 5,000 रुपए का जुर्माना देना होगा और 8 दिनों की जेल भी हो सकती है।…
