पुलिस फोर्स की धर्मनिरपेक्ष छवि होनी चाहिए, अनुच्छेद 25 के तहत पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने का अधिकार नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा कि पुलिस बल के जवान को दाढ़ी रखने के लिए अनुच्छेद 25 के तहत कोई मौलिक अधिकार नहीं है। एक पुलिस अधिकारी का दाढ़ी न कटाना, न केवल गलत व्यवहार है, बल्‍कि उस अधिकारी द्वारा किया गया दुराचार, कुकृत्य और अपराध है। जस्टिस राजेश सिंह चौहान की बेंच ने कहा कि पुलिस बल को एक अनुशासित बल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसी होने के नाते यह आवश्यक है कि ऐसे बल की…

पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर भक्तों के लिए खुला, पुलिस ने मांगी श्रद्धालुओं से प्रतिक्रिया

पुरी। पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर करीब चार महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार को खुल रहा है। इससे एक दिन पहले, रविवार को पुलिस ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे मंदिर जाने के अपने अनुभव को पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर में पुलिस सेवा को अपने अनुभवों के बारे में बता सकते हैं, इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरना होगा। वे ऑनलाइन ‘क्यूआर कोड’ के जरिए भी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। We urge all to give feedback and use…

शायर मुनव्वर राना की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज

लखनऊ। शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके खिलाफ हजरतगंज कोतलवाली में FIR दर्ज कराई गयी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भगवान वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से कर के दलित समाज का अपमान किया है और हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई है। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया, “पीएल भारती ने शुक्रवार को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर एफआइआर दर्ज हुई है। इसके साथ ही अखिल भारत हिंदू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।…

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, PM मोदी ने बताया अनुभवी प्रशासक और महान इंसान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया। 89 साल की उम्र में SGPGI में आखिरी सांस ली। यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) द्वारा शनिवार रात जारी बयान में कहा गया कि सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनके अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया जिससे शनिवार शाम उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि वयोवृद्ध नेता सिंह को पिछली चार जुलाई को…

कलकत्ता HC के फैसले पर बोलीं स्मृति ईरानी, TMC कार्यकर्ताओं ने BJP महिला कार्यकर्ताओं के साथ किया दुष्कर्म और दीदी कहती हैं ‘खेला होबे’

कोलकाता। बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट से राज्य की ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका लगा है। बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया है, जो सिर्फ रेप और हत्या की जांच करेगी। यही नहीं हाईकोर्ट ने हिंसा से जुड़ी जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया है। जिसमें तीन आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। कलकत्ता हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद बीजेपी ममता सरकार के ऊपर हमलावर है। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पश्चिम…

हिंदुत्व की तालिबान से तुलना करना स्वरा भास्कर को पड़ा भारी, कोलकाता पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज

कोलकाता। विवादों में हमेशा बनी रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अफगानिस्तान में तालिबान के मुद्दे पर ट्विटर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला एक विवादित बयान दे दिया है जिसके बाद ट्विटर पर #ArrestSwaraBhaskar अब ट्रेंड कर रहा है और युजर्स स्वरा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर के इस विवादित बयान के बाद कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में अभिनेत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पार्क सर्कस निवासी राज चौधरी ने गुरूवार सुबह साइबर सेल कोलकाता…

न्यूयॉर्क टाइम्स ने फिर फैलाई भारत के बारे में झूठी खबर, खतरे में अमेरिकी अखबार की साख, पिट रही है भद

न्यूज़ डेस्क। अमेरिकी अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की साख खतरे में है। ऐसा लगातार बार-बार फेक और पक्षपाती खबरों के छापने के कारण हो रहा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अब एक ताजा फेक न्यूज में कहा है कि अफगानों के लिए भारत द्वारा जारी ई-वीजा नीति मुसलमानों के खिलाफ भेदभावपूर्ण है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि भारत ने अफगानिस्तान के संकटग्रस्त नागरिकों को शरण देने के लिए एक ‘धार्मिक’ मानदंड अपनाया है, जो तालिबान संचालित राष्ट्र से हिंदुओं और सिखों के प्रत्यावर्तन को प्राथमिकता देगा। India said it…

CM योगी का बड़ा ऐलान, माफियाओं की जब्त जमीन पर बनेंगे गरीबों के लिए मकान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिन माफियाओं ने जमीनों पर कब्जा करके अपनी हवेली खड़ी की थी उन्हें ध्वस्त कर वहां गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे। इसे मुख्यमंत्री का माफियाओं के खिलाफ बड़ा कदम माना जा रहा है। विधान सभा में अपने बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि अब माफियाओं को जो अपने साथ लेकर जाएगा उन्हें मालूम है कि उनके पीछे पीछे बुलडोजर भी जाएगा। https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1428271780506918918?s=20 योगी…

विधानसभा में बोले योगी आदित्यनाथ, यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में अपना संबोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कामकाज को गिनाया। साथ ही साथ विपक्ष पर भी तंज कसा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बज़ट का दायरा भी बड़ा होगा। प्रदेश की GSDP 5 वर्ष पहले…

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तालिबान से की हिंदुत्व की तुलना, सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा, उठी गिरफ्तारी की मांग

न्यूज़ डेस्क। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदुत्व की तुलना तालिबान से कर दी है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। ट्वीटर पर #ArrestSwaraBhasker ट्रेंड कर रहा है और स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। दरअसल स्वरा भास्कर ने अफगानिस्तान की मौजूदा परिस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। We can’t be okay with Hindutva terror & be all shocked & devastated at Taliban terror.. &We can’t be…