महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन वैरिएंट के मामलों में इजाफा, मुंबई में रैलियां/मोर्चा/जुलूस सहित तमाम चीजें प्रतिबंधित

मुंबई। महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन वैरिएंट के सात नए मामले सामने आए हैं। एक तीन साल का बच्चा भी नए वेरिएंट से प्रभावित हुआ है। मुंबई में आज और कल के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। आगे प्रसार को रोकने के लिए, मुंबई में रैलियों, मोर्चों या लोगों या वाहनों के जुलूसों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मुंबई से तीन और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम से चार मामले सामने आए हैं। राज्य में ओमाइक्रोन स्ट्रेन के कुल मामले 17 हैं।…

दिल्ली में मिला ओमिक्रॉन का दूसरा मरीज, लग चुकी हैं वैक्सीन की दोनों डोज

नई दिल्ली। देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र के बाद राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रॉन का दूसरा मरीज सामने आया है। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर दिल्ली लौटा एक शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। इस मरीज को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस मरीज को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। ये जानकारी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी की तरफ से दी गई है।…

नॉन वेज विवाद: लोगों को उनकी पंसद के मुताबिक खाने से आप कैसे रोक सकते हैं: गुजरात हाई कोर्ट

अहमदाबाद। गलियों में ठेलों पर मांसाहारी खाना बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) को फटकार लगाते हुए गुजरात हाई कोर्ट ने सवाल किया है कि आखिर लोगों को घर के बाहर उनकी पंसद का खाना खाने से कैसे रोका जा सकता है? हाई कोर्ट ने गुरुवार को 20 स्ट्रीट वेंडर्स की ओर से दायर याचिका का निपटारा करते हुए टिप्पणी की। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया एएमसी ने हाल ही में अतिक्रमण के किलाफ जो अभियान चलाया उसमें ठेलों पर मांसाहारी खाना बेचने वालों को…

Amul ने CDS जनरल बिपिन रावत को दी अनोखी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीर

नई दिल्ली। कुन्नूर के पास कटेरी पार्क में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में CDS जनरल बिपिन रावत समेत कई जवानों की मौत हो गई थी। ऐसे में जनरल रावत व अन्य जवानों की मौत पर सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में अमूल कंपनी द्वारा जनरल बिपिन रावत को अनूठी श्रद्धांजलि दी गई है। अमूल द्वारा जनरल रावत के निधन पर एक कार्टून शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। अमूल ( ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत (Amul Pays Tribute To General Bipin Rawat) को…

किसान आंदोलन समाप्ती की घोषणा पर बोले नक़वी, सरकार ने टकराव नहीं, टॉक का रास्ता अपनाया है

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने पिछले 1 साल से जारी अपने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि किसान 11 दिसंबर को दिल्ली की सीमाओं वाले विरोध स्थलों से घर लौट जाएंगे। किसानों के इस फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बड़ा बयान दिया है। नकवी ने कहा कि इस सरकार ने टकराव का रास्ता नहीं टॉक का रास्ता अपनाया है। संवेदनशीलता के साथ बातचीत का रास्ता अपनाया है। सरकार की…

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में बम धमाका, एक पुलिसकर्मी जख्मी, मौके पर NSG टीम पहुंची

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गुरुवार को धमाका हुआ। इस धमाके में एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। जिसके बाद मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम और डॉग स्क्वायड पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट में हुआ धमाका कम तीव्रता वाला था और स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कम तीव्रता वाले धमाके में एक व्यक्ति के जख्मी होने के बाद एनएसजी टीम और डॉग स्क्वायड रोहिणी कोर्ट पहुंची। रोहिणी कोर्ट के भीतर एक मामले की…

हॉलीवुड की तरह भारतीय सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों को भी मिलनी चाहिए रॉयल्टी : रवि किशन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में मांग की कि फिल्म जगत के कलाकारों को पर्दे पर उनके दिखने की अवधि अनुरूप रॉयल्टी मिलनी चाहिए। शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए रवि किशन ने कहा कि हॉलीवुड और चीन के फिल्म जगत में कलाकारों के लिए रॉयल्टी की व्यवस्था है और ऐसा हिंदी, भोजपुरी तथा दक्षिण सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों के लिए भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिनय के दौरान कलाकारों की पर्दे पर जितनी उपस्थिति रहती है, उस लिहाज से…

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हैलीकॉप्टर क्रैश, CDS बिपिन रावत के साथ 14 लोग थे सवार

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार सुबह सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी पत्नी मधुलिका रावत के साथ मौजूद थे। हेलिकॉप्टर सवार लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गये हैं। इस बीच, चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में चार अधिकारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल मेें…

‘मोदी-योगी का जौन तिरस्कार कै देई ओहके नरकों में जगह नहीं मिली’, यूपी के दो बुजुर्गों का वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश और जनता के प्रति समर्पण देखकर लोग उनका मुरीद हुए बिना नहीं रहते हैं। यही वजह है कि वो लोगों के दिलों में बसते हैं। देश के आमलोग प्रधानमंत्री मोदी से खुद का जुड़ाव महसूस करते हैं और इसे अलग-अलग तरीके से प्रदर्शित करते हैं। इसका प्रमाण उत्तर प्रदेश के दो बुजुर्गों ने दिया है, जिनका दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति मोदी-योगी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की…

जब दोनों टांग ऊपर उठाकर अंपायर ने अनोखे अंदाज में दिया वाइड, खूब वायरल हो रहा VIDEO

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अंपायरिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं है। मैदानी अंपायरों को तो कुछ ही सेकंडों के अंदर निर्णय लेने की जरूरत होती है और ऐसे में उनके लिए निष्पक्ष फैसला लेना काफी मुश्किल काम होता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भी अंपायरिंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। अंपायर शरीर के कुछ सिग्नल के साथ अपना फैसला सुनाते हैं, जैसेकि दोनों हाथ ऊपर उठाने का मतलब है कि बल्लेबाज ने छक्का मार दिया है और बल्लेबाजी…