न्यूज़ डेस्क। हम सभी भारतवासी अपनी सेना पर गर्व करते है। हमारी सेना विषम परिस्थितियों में भी हमारे देश की सरहदों को सुरक्षित रखते हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल हो रहा है जिसमें हमारे सेना के एक जवान की कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ हो रही है। ठंड के मौसम में हिमालय की बर्फीली वादियों में तापमान -40 डिग्री तक पहुंच जाता है। हमारे जवानों को देश की सरहद को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न जगहों पर तैनात रहना पड़ता है। बर्फीली हवाएं चलती है…
श्रेणी: बड़ी खबर
संसद के बाद सुप्रीम कोर्ट में कोरोना का कहर, सर्वोच्च अदालत के 4 जज मिले पॉजिटिव
नई दिल्ली। कोरोना का साया अब देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के जजों तक भी पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट के चार मौजूदा जज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के दो जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनके अलावा रजिस्ट्री के करीब 150 कर्मचारी भी या तो पॉजिटिव हैं या फिर आइसोलेशन में हैं। इससे पहले संसद के करीब 400 कर्मचारी-सुरक्षाकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। दरअसल, देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के चार मौजूदा जज कोरोना वायरस…
कोविड-19: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3455 नए मामले आए, चार की गई जान, 13066 एक्टिव केस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 3455 नए केस मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 1024 संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से प्रदेश में चार लोगों की जान भी चली गई। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13066 पहुंच गई है। बढ़ते संक्रमण की वजह से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा जिले में नाइट कर्फ्यू लागू है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अभी लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है। राज्य में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होगी, लेकिन कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती से…
मैरिटल रेप भारत में एक निर्मम अपराध है, दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में कही ये बात
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को बताया गया कि मैरिटल रेप (Marital Rape) महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा का सबसे बड़ा रूप है, जबकि दिल्ली सरकार ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में यह पहले से ही ‘क्रूरता के अपराध’ के दायरे में आता है। हाईकोर्ट वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने कहा कि मैरिटल रेप यौन हिंसा का सबसे बड़ा रूप है जो हमारे घरों की सीमा में होता है। विवाह संस्था में कितनी बार…
Punjab Election 2022 : अब पंजाब के स्टेट आइकन नहीं हैं सोनू सूद, चुनाव आयोग ने रद्द की नियुक्ती
चंडीगढ़। जब जब लॉकडाउन का भारत में संकट गहराता हैं तब तक गरीबों का दुख-दर्द समझने वाले सोनू सूद का नाम चर्चा में आता हैं। प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद पर्दे के नहीं असल जिंदगी के हीरो है। उन्होंने जो कुछ भी गरीबों के लिए लॉकडाउन की स्थिति में किया उनसे लिए प्रवासी लोग उन्हें रोज दुआएं देते हैं। सोनू सूद का नाम काफी दिनों से विवादों से जोड़ा जा रहा हैं लेकिन सोनू ने इस मुद्दों पर कभी खुल कर बात नहीं ही। सोनू को कुछ…
कोविड-19 : सुप्रीम कोर्ट कल से पूरी तरह से वर्चुअल मोड पर करेगा काम, 10 जनवरी से केवल जरूरी मामले ही होंगे सूचिबद्ध
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट 7 जनवरी से पूरी तरह से वर्चुअल मोड पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने सभी न्यायाधीशों को अपने आवासीय कार्यालयों से काम करने का फैसला किया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक सर्कुलर के माध्यम से कहा है कि 10 जनवरी से केवल बहुत जरूरी मामलों, फ्रेश मैटर, बेल मैटर्स, डिटेंशन और तय तारीख के केस सूचीबद्ध किए जाएंगे। ज्ञात हो कि इससे पहले रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिजिकल सुनवाई…
विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने फिर लहराया देश में परचम, सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में प्रदेश चौथे क्रम पर
रायपुर। सेंटर फॉर मेजरिंग इंडियन इकॉनॉमी संगठन द्वारा हाल ही में जारी किये गये बेरोजगारी के आंकड़ों ने एक बार फिर विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता का परचम बुलंद कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 2.1 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में चौथे क्रम पर है। दिसंबर 2021 की स्थिति के अध्ययन के बाद सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश की बेरोजगारी दर दिसम्बर महीने में 7.91 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह 4 माह का उच्च्तम स्तर है। शहरों में बेरोजगारी…
कोविड-19 : छत्तीसगढ़ में सरकार ने किया नाइट कर्फ्यू का ऐलान, 4 फीसदी से ऊपर वाले जिलों में लागू होंगी ये पाबंदियां
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नई कोविड पाबंदियों का ऐलान किया है। राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने हर जिले में किसी भी तरह की पब्लिक गैदरिंग (भीड़ जुटाना) को बैन कर दिया है। साथ ही राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को खास निर्देश दिए हैं कि अगर उनके जिले में 4 फीसदी से ऊपर का पॉजिटिविटी रेट है तो वो जल्द से जल्द सख्त कदम उठाएं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि 4 फीसदी…
मुख्यमंत्री ने मंत्रीगणों को अपने प्रभार वाले जिलों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने हर संभव उपाय करने को कहा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी मंत्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जिलों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए हर संभव प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में पूरे विश्व एवं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि चिन्ताजनक है। उन्होंने मंत्रीगणों को अपने प्रभार वाले जिलों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की अतिशीघ्र वर्चअल बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति एवं रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है। मुख्यमंत्री…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को अगले पाँच वर्षों के लिए जारी रखने की मांग
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित बजट पूर्व बैठक में आम बजट को लेकर राज्य की उम्मीदें और राज्य के हितों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। विज्ञान भवन में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति की भरपाई, कोल उत्खनन पर केंद्र के पास जमा राशि 4,140 करोड़ छत्तीसगढ़ को शीघ्र देने एवं नक्सल उन्मूलन के लिए तैनात केन्द्रीय सुरक्षा बलों पर किये 15 हजार करोड़ के व्यय की प्रतिपूर्ति की मांग…
