‘सरकार से पैसे लेने वाले मदरसे नहीं दे सकते मजहबी शिक्षा’: गौहाटी हाईकोर्ट के फैसले को असम CM ने बताया ऐतिहासिक

गुवाहाटी। असम के गौहाटी हाईकोर्ट ने 4 फरवरी (शुक्रवार) को अपने फैसले में कहा कि सरकार से फंड प्राप्त करने वाले शिक्षण संस्थान मजहबी शिक्षा नहीं दे सकते। हाईकोर्ट ने राज्य के वित्तपोषित सभी मदरसों को सामान्य स्कूलों में बदलने के असम सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए, मदरसों के लिए जमीन देने वाले 13 मुत्तवली (दानदाता) की याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार ने विधानसभा में असम रिपीलिंग एक्ट-2020 पास करते हुए इस कानून के आधार पर सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों को विद्यालयों में बदलने…

ठंड से राहत नहीं; उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिन तक शीतलहर, हिमालयी इलाके में बर्फबारी-बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। ठंड की मार से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में अगले 1-2 दिन तक शीतलहर की आशंका है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। वहीं, दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण कर्नाटक तक ट्रफ रेखा चल रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता…

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ने ठुकराया देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इसके तहत दिए जाने वाले देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को भी चुना गया। हालांकि, उन्होंने इस पुरस्कार को लेने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत बेहद खराब है और वो बिस्तर पर हैं। राज्यसभा सांसद और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता बिकाश भट्टाचार्य ने इसे बोगस बताते हुए कहा कि जहां तक मुझे पता…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 73वंे गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। वर्ष 1950 में 26 जनवरी को देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। संविधान ने सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय और समता के लिए मजबूत नींव तैयार की।…

अमेरिका में भारी महंगाई के सवाल पर, रिपोर्टर को ही राष्ट्रपति बाइडेन ने कहे अपशब्द

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को वैसे तो सभ्य राजनेता माना जाता है, लेकिन जब महंगाई के ऊपर अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने रिपोर्टर को ही मां-बहन की गाली ले दी। अमेरिका में पिछले कुछ महीने से रिकॉर्डतोड़ महंगाई है और देश के लोग मुद्रास्फीति से बुरी तरह परेशान हैं, जिसको लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन से रिपोर्टर ने सवाल पूछा था, लेकिन जवाब देने के बजाए राष्ट्रपति बाइडेन ने रिपोर्टर को ही सबसे सामने गाली दे दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी समाचार चैनल फॉक्स…

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने 30 जनवरी को 11.30 बजे करेंगे मन की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण इस महीने नए समय पर होगा। इस महीने 30 जनवरी को मन की बात 11 बजे के बजाय 1.30 बजे होगा। प्रधानमंत्री ने कहा है कि 30 जनवरी को होने वाली ‘मन की बात’ सुबह 11:30 बजे गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद शुरू होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में ट्वीट किया, “इस महीने की #मन की बात, जोकि 30 तारीख को होगी, गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद…

वाशिंगटन में सिख और पंजाबी समुदाय ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। वाशिंगटन में सिख और पंजाबी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिख इतिहास, परंपरा और संस्कृति में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया है। इस कार्यक्रम ने समुदाय के लिए की गई कई पहलों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया, जिसमें वीर बाल दिवस, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन, तीन कृषि कानूनों को निरस्त करना, सिखों और गुरुग्रंथ साहिब को अफगानिस्तान से वापस लाना और पंजाब के लिए फिरोजपुर में 43,000 करोड़ रुपये की…

कंगना के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से भविष्य में किए जाने वाले सभी सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग की गई थी। याचिका में इस आधार पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट सेंसर करने का निर्देश देने की मांग की गई थी कि उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध के संबंध में विशेष रूप से सिख समुदाय के खिलाफ कई अपमानजनक और निंदनीय बयान दिए हैं। यह याचिका अधिवक्ता चरणजीत सिंह…

कोविड-19: देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमण 3,37,704 नये मामले, 488 लोगों की मौत, जिन्दगी के लिए वैक्सीन है जरूरी!

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,37,704 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,89,03,731 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ो के मुताबिक इनमें वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 10,050 मामले भी शामिल हैं। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीज बढ़कर 21,13,365 हो गए हैं जो पिछले 237 दिनों में सर्वाधिक हैं जबकि 488 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार…

जिस टूथपेस्ट से आप मुँह धोते हैं, वो वेज है या नॉन वेज… इसके लेबल के लिए कंपनियाँ बाध्य नहीं : हाईकोर्ट में CDSCO

नई दिल्ली। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन- सीडीएससीओ (Central Drugs Standard Control Organization- CDSCO) ने कहा है कि कॉस्मेटिक बनाने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों पर वेज या नॉन-वेज का लेवल लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। सीडीएससीओ ने दिल्ली हाईकोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि कंपनियाँ इसे स्वेच्छा से लगा सकती हैं। जस्टिस विपिन सांघी और जसमीत सिंह की पीठ के समक्ष CDSCO ने अपनी ऐफिडेविट में कहा कि पिछले साल 13 अप्रैल को इस संबंध में ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (Drugs Technical Advisory Board- DTAB)…