विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में फिर लहराया परचम, बेरोजगारी दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर

रायपुर। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी संगठन द्वारा जारी किये गये बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मार्च माह में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर 0.6 प्रतिशत पर पहुंच गई। सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। मार्च में ही देश में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक बार फिर विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में अपनी सफलता का परचम बुलंद कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 0.6 प्रतिशत के साथ…

आज से 250 रुपये महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, जानिए नया रेट

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार को दिल्ली में 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,253 रुपये हो गई है।बता दें कि, पिछले दो महीनों में, 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 346 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 1 मार्च को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और फिर 22 मार्च को इसकी कीमत में 9 रुपये…

अमित शाह ने खत्म कराया असम और मेघालय का 50 साल पुराना सीमा विवाद, ऐतिहासिक समझौते पर दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्र‍ियों ने किए हस्‍ताक्षर

गुवाहाटी। असम और मेघालय की सरकारों ने अपने 50 साल पुराने सीमा विवाद को दूर करने के लिए मंगलवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। गृह मंत्रालय के कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में असम और मेघालय के मुख्यमंत्रियों द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। मेघालय और असम के मुख्यमंत्रियों ने पहले चरण में छह स्थानों ताराबाड़ी, गिजांग, हाकिम, बोकलापाड़ा, खानपाड़ा-पिलंगकाटा और रतचेरा में सीमा विवाद को हल करने के लिए 29 जनवरी को गुवाहाटी में समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर…

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को दिया निर्देश- 75 तालाबों का निर्माण कराए सांसद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को लेकर पार्टी के सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 75 तालाबों का निर्माण करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को नई दिल्ली के अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को पार्टी के स्थापना दिवस , 6 अप्रैल से लेकर अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक चलाए जाने वाले कार्यक्रम का खाका भी दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री…

हिंदू देवी-देवताओं को गाली पर ब्लॉक क्यों नहीं करते : ट्विटर को दिल्ली HC ने फटकारा, कहा- दूसरे मजहब होते तो एक्शन लेते

नई दिल्ली। ट्विटर के हिपोक्रेटिक रवैये को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार (28 मार्च 2022) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि जब ट्विटर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक का अकॉउंट सस्पेंड कर सकता है तो फिर हिंदू देवी और देवताओं के बारे में जो अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं उन अकॉउंट पर एक्शन क्यों नहीं लेता। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिंग चीफ जस्टिस विपिन संघी और जस्टिस नवीन चावला की पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है…

UP Minister Portfolio : यूपी में हुआ मंत्रिमंडल का बंटवारा, CM योगी ने अपने पास रखा गृह विभाग, जानें- किसको क्या मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। योगी आदित्यनाथ के अलावा शपथ समारोह में 52 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब उन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को अपने पास ही रखा है। इसके अलावा नियुक्ति, कार्मिक, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन और राजस्व सहित कुल 34 विभाग भी रहेंगे।…

अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी, रक्षाबंधन तक चलेगी

जम्मू । कोरोना महामारी के कारण दो साल तक निलंबित रही अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होगी। राजभवन के अधिकारियों ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी और परंपरा के अनुसार 43 दिन बाद रक्षाबंधन के दिन इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि कोविड के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2020 और 2021 में अमरनाथ यात्रा कोरोना महामारी की वजह से निलंबित कर दी गयी थी जबकि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 और 35ए को…

योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी : बुलडोजर बाबा का खौफ, 15 दिन में 50 अपराधियों का सरेंडर; अपराध छोड़ने की खाई कसम

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार की सत्ता में एक बार फिर से वापसी होने के बाद सूबे का माहौल बदला हुआ है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को बंपर जीत मिलने के बाद से अब तक 50 अपराधी सरेंडर कर चुके हैं। इन अपराधियों को डर था कि उनका एनकाउंटर हो सकता है या फिर बुलडोजर से घर ढहाया जा सकता है। यही नहीं कई अपराधियों ने तो गले में कार्ड लटका रखा था, जिसमें लिखा था कि मैं सरेंडर कर रहा हूं। कृपया गोली न चलाएं। राज्य…

पति की जबरदस्ती भी है बलात्कार, मैरिटल रेप पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

बंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में अपनी पत्नी से बलात्कार के आरोपी पति के खिलाफ आरोप तय करने को बरकरार रखा है। अदालत ने कहा, बलात्कार बलात्कार होता है, चाहे वह किसी पुरुष द्वारा किसी महिला पर किया गया हो या किसी पति द्वारा अपनी पत्नी पर। बुधवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट की बेंच ने आरोपी पति पर पत्नी से बलात्कार के आरोप को बरकरार रखा। मामले में टिप्पणी करते हुए बेंच ने कहा, “एक पुरुष जो किसी महिला का यौन…

छत्तीसगढ़ के 6 मनरेगा श्रमिक 24 मार्च को नई दिल्ली में होंगे सम्मानित, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री करेंगे सम्मान

रायपुर। प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर अपनी जिंदगी बदलने वाले प्रदेश के छह मनरेगा श्रमिकों को 24 मार्च को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2018-19 में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत 100 दिनों का रोजगार हासिल करने वाले परिवारों के ये श्रमिक कौशल उन्नयन के बाद अब खुद का व्यवसाय कर रहे हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में…