रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि इस साल भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हजारों लोगों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें यह अमूल्य आजादी मिली है। अलग-अलग जाति, धर्म, खान-पान, बोली-भाषा और भौगोलिक विविधता वाले भारत की आजादी के बाद उसके स्वतंत्र राष्ट्र…
श्रेणी: बड़ी खबर
अल्लू अर्जुन ने तंबाकू उत्पाद के बाद अब ठुकराया शराब कंपनी का ऑफर, करोड़ों की मिली थी डील
मनोरंजन डेस्क। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने कुछ ऐसा किया है कि फैन्स से लेकर फॉलोवर्स तक उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। ऐसे वक्त में जब हम कई सेलिब्रिटीज को तंबाकू उत्पादों से लेकर शराब का विज्ञापन करते देखते हैं, बदले वो भारी भरकम फीस लेते हैं। अल्लू अर्जुन ने शराब कंपनी का विज्ञापन करने से मना कर दिया और उन्होंने करोड़ों की डील ठुकरा दी है। इससे पहले अल्लू अर्जुन ने पान मसाला उत्पाद का विज्ञापन करने से मना कर दिया था। उस वक्त भी ‘पुष्पा‘ स्टार की…
छत्तीसगढ़ में 36वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियां प्रारंभ
रायपुर। 36वां राष्ट्रीय खेल गुजरात में होने जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से विभिन्न खेलों में खिलाड़ी भाग लेंगे। राष्ट्रीय खेल का आयोजन आगामी सितंबर माह में होगा। राज्य के खिलाड़ी नेशनल गेम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके और अधिक से अधिक पदक जीत सकें, इसके लिए खेल संचालनालय ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। 36वां राष्ट्रीय खेल के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों की अधिकृत जानकारी खेल संचालनालय द्वारा खेल संघों से मंगाई गई है, जिसके आधार पर खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन कराया जायेगा। राज्य…
देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच रही जशपुर की नाशपाती
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की नाशपाती का स्वाद देश की राजधानी दिल्ली को पसंद आ रहा है। दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश, रांची समेत देश के विभिन्न राज्यों में जशपुर की नाशपाती खरीदी जा रही है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध जशपुर के दूरस्थ अंचलों के किसान अपने खेतों में साग-सब्जी के अलावा नवीन पद्धति से चाय, काजू, टमाटर, मिर्च, आलू की भी अच्छी खेती कर रहे हैं। यहां के बगीचा विकासखंड के पठारी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नाशपाती की खेती की…
विधिक शिक्षा के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है छत्तीसगढ़ : सीजेआई एन वी रमणा
रायपुर। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमणा ने आज रायपुर में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ज्यूडिशियल कम्युनिटी के बजट और अधोसंरचना सम्बंधित सभी आवश्यकताओं का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये ट्रेंड इसी तरह जारी रहेगा और छत्तीसगढ़ ज्यूडिशियरी को सर्वोत्तम अधोसंरचना उपलब्ध कराने में अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमणा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ में विधिक शिक्षा के विकास में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़…
छत्तीसगढ़ गौ-मूत्र खरीदी करने वाला देश का पहला राज्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को बढ़ावा देने एक और पहलमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में धूम-धाम से आयोजित हरेली पर्व के अवसर पर राज्य में गौ-मूत्र की खरीदी की ऐतिहासिक की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चंदखुरी की निधि स्व-सहायता समूह को 5 लीटर गौ-मूत्र 20 रूपए में बेचकर राज्य के पहले विक्रेता बने। निधि स्व-सहायता समूह ने गौ-मूत्र विक्रय की यह राशि भूपेश बघेल के आग्रह पर मुख्यमंत्री सहायता कोष के खाते में जमा की। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जो पशुपालक…
दिल्ली में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पर्व की झलक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के तीज-त्यौहार, परंपरा एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने की पहल की है। देश की राजधानी दिल्ली में लोग राज्य की लोक संस्कृति से जुड़ सकें इसके लिए छत्तीसगढ़ भवन में हरेली पर्व का आयोजन किया गया। हरेली पर नई दिल्ली के लुटिएन्स ज़ोन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही छत्तीसगढ़ी पकवानों की खुशबू भी बिखरी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का भी दिल्लीवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि आयोजन का उद्देश्य लोगों…
पुरूष नसबंदी पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिला 3 पुरस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ को पुरूष नसबंदी पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने तीन पुरस्कारों से नवाजा है। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान पिछले तीन वर्षों 2019 से 2021 के बीच नसबंदी में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया। परिवार नियोजन कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. टी.के. टोंडर एवं कंसल्टेंट डॉ. रोशन गुप्ता ने छत्तीसगढ़ की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण…
छत्तीसगढ़ में 28 जुलाई को हरेली से होगी गौ-मूत्र खरीदी की शुरूआत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि 28 जुलाई को हरेली तिहार से गोधन न्याय योजना का विस्तार करते हुए गोबर के साथ-साथ गौ-मूत्र की खरीदी की शुरूआत की जाएगी। गौ-मूत्र की खरीदी के लिए 4 रुपए प्रति लीटर की दर प्रस्तावित की गई है। खरीदे गए गौ-मूत्र का उपयोग जीवामृत कीटनाशकों और खाद के निर्माण के लिए किया जाएगा। इससे राज्य में जैविक खेती को और मजबूती मिलेगी तथा पशुपालकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ‘गोधन न्याय…
अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन इंडिया ओरिजिन ने छत्तीसगढ़ को दिए 75 लाख रूपए के चिकित्सा उपकरण
रायपुर। अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन इंडिया ओरिजिन (एएपीआई) ने छत्तीसगढ़ को 75 लाख रूपए कीमत के छह नग ‘एलाइड मेडिटेक विस्टा इंटेंसिव केयर वेंटिलेटर विद कंप्रेसर’ प्रदान किया है। एसोसिएशन ने अपने कोविड राहत कार्यक्रम के तहत ये मशीनें राज्य को दी हैं। ये वेंटिलेटर्स राजनांदगांव और गरियाबंद के जिला अस्पतालों तथा रायपुर के गुढ़ियारी स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन इंडिया ओरिजिन को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रवि कोल्ली, पूर्व…
