मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर मांगे छत्तीसगढ़ के बकाया 6000 करोड़ रुपए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर भारत सरकार द्वारा लंबित देनदारियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है कि वर्तमान स्थिति में भारत सरकार/भारतीय खाद्य निगम के स्तर पर राज्य की एजेन्सियों की लम्बित देनदारियां लगभग 6,000 करोड़ रूपये की हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि केंद्रीय पूल में राज्य सरकार की ओर से जमा चावल के बाद बचे शेष धान के निराकरण में भी राज्य सरकार को बड़ी हानि उठानी पड़ती है, जिसकी…

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से स्मार्ट खेती: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा अकादमिक/अनुसंधान संस्थान द्वारा नागरिक केंद्रिक सेवाओं पर उत्कृष्ट शोध के लिए ‘‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2023’’ स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इंदौर के ब्रिलियंट कंवेंशन सेटर में आज यहां आयोजित ई-गवर्नेंस की दो दिवसीय 26वीं राष्ट्रीय कार्यशाला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने स्वर्ण ट्राफी, प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रूपये नकद प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रबंध…

मुख्यमंत्री ने जन्मदिन के अवसर पर कुम्हारी वासियों को दी 55 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों की सौगात, Cm को नागरिकों ने लड्डुओं और किसानों ने धान से तौला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को 55 करोड़ 33 लाख 56 हजार के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 7 करोड़ 95 लाख 43 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 47 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में नागरिकों ने उनके जन्मदिवस पर मंच में लड्डुओं और किसानों ने धान से तौला। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विकास…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जन्म दिवस पर श्रमवीरों को दी सौगात, श्रमिकों के हित में की दो अहम् घोषणाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज उनके जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक जुटी भीड़ में लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर लोगों से अपार स्नेह पाकर खुशी से अभिभूत हो गए। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 01 लाख रूपये करने और राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार…

जल जीवन मिशन: राज्य में 28.57 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, घरेलू नल कनेक्शन देने में रायपुर जिला सबसे आगे

रायपुर। राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत 49 लाख 92 हजार 010 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने के विरूद्ध वर्तमान में 28 लाख 57 हजार 143 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 39 हजार 113 स्कूलों, 37 हजार 501 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 15 हजार 614 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक…

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विशेष : न्याय योजनाओं से खुशहाल हुआ छत्तीसगढ़

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज रंग ला रहा है। जमीनी हकीकत और छत्तीसगढ़ के लोगों की जरूरतों से जुड़ी उनकी योजनाओं ने पुरखों के सपनों के ‘नवा छत्तीसगढ़‘ गढ़ने की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके पिछले पौने पांच साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि वे छत्तीसगढ़िया गौरव और स्वाभिमान को जगाने में कामयाब रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रारंभ किए गए नवाचारों ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया और सराहना पायी।…

40 लाख किसानों को 5 साल में गरीबी से बाहर लाना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सरकार ने राजीव जी के सपनों को साकार रूप दिया है। समाज के सभी क्षेत्रों, वर्गों, समुदायों तथा जन-जन के जीवन स्तर में सुधारने की दिशा में अपने को समर्पित किया है। सही मायनों में राजीव जी के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि है। सांसद सोनिया गांधी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में अपने वीडियो संदेश में यह बात कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की विभिन्न…

#FloodWatchApp: केंद्र सरकार ने ‘फ्लडवॉच’ ऐप किया लॉन्च, अब सात दिन पहले मिल जाएगी बाढ़ की जानकारी, ऐसे करें यूज़

नई दिल्ली। प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर ‘रियल टाइम’ जानकारी प्रदान करने के लिये एक ऐप लॉन्च किया गया है। ‘फ्लडवॉच’ ऐप 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘रियल टाइम’ में बाढ़ से जुड़े अपडेट भेजने के लिये 338 स्टेशनों से आंकड़े इकट्ठा करेगा। इसके जरिये सात दिन पहले ही बाढ़ की जानकारी लोगों को मिल जाएगी। केंद्र सरकार के केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission) के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा ने कहा कि ऐप का उद्देश्य बाढ़ से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए मोबाइल फोन का…

प्रदेश सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से आयी लोगों के जीवन में खुशहाली : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के पौने पांच साल की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को सुसज्जित ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत…

#Chhattisgarh: जनसंपर्क संचालनालय में संचालक चौबे ने किया ध्वजारोहण

रायपुर (Bns)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। चौबे ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। #स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक, जनसम्पर्क श्री @saumilchaubey ने ध्वजारोहण किया।उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।#Chhattisgarh #IndependanceDay #15August2023 pic.twitter.com/OUz2EX2xMv — Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) August 15, 2023 इस अवसर पर…