रायपुर। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से आरंभ की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 दिसम्बर को दोपहर चार बजे करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों से दोपहर 3 बजे कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।…
श्रेणी: बड़ी खबर
दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है – मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद जवान कमलेश साहू को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। श्री कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सक्ती जिले के हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से…
बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुन मां ने खुश, होकर कहा- “छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य मिला है”
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की माता जसमनी देवी ने जब बेटे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर सुनी तो खुश होकर उन्होंने कहा- मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य मिला है, इससे अच्छी बात भला और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लोगों के दुलार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद का परिणाम है। 10 दिसंबर को रायपुर में विधायक-दल का नेता चुने जाने के लिए आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए श्री साय अपने गृहग्राम बगिया से अपनी मां का…
#AssemblyElections2023:MP: गधे पर सवार होकर नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचा प्रत्याशी, पूछे जाने पर दिया ये मजेदार जवाब….
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव बिल्कुल नजदीक है। नामांकन दाखिल करने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए उम्मीदवार इस प्रक्रिया को पूरा करने में जल्दबाजी कर रहे हैं। हालाँकि, कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन के अपरंपरागत साधनों को चुना। एमपी की बुरहानपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार प्रियांक ठाकुर अपना नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए गधे पर सवार होकर चुनाव कार्यालय पहुंचे। गधे की सवारी करने का कारण बताते हुए ठाकुर ने कहा कि सभी राजनीतिक दल भाई-भतीजावाद के शिकार हैं और…
विधानसभा चुनाव 2023 : राज्य में आचार संहिता लगते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कुल 1.47 लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए
रायपुर। राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई हैं। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 10 अक्टूबर तक कुल एक लाख 47 हजार 447 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित एक लाख 14 हजार 320 और निजी संपत्तियों से संबंधित 33 हजार 127 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने…
संविधान को सर्वोच्च मानते हुए इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी, क्योंकि संविधान हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अम्बेडकर चौक में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की नवीन प्रतिमा स्थापना हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवँ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर जयंती के दिन यह बात सामने आयी कि बाबा साहब की वर्तमान मूर्ति बहुत पुरानी और खण्डित हो गई है इसलिए इसके स्थान पर नई मूर्ति की…
IMD Rainfall Alert: इन राज्यों में अगले कई दिनों तक होने जा रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी, अपने राज्य का हाल देखें…
मौसम डेस्क(Bns)। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, साथ ही यह भी बताया है कि अगले दो से तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि के कई इलाकों से साउथवेस्ट मॉनसून की विदाई हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सात अक्टूबर को भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई…
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य बढ़ाया, प्रति क्विंटल 3200- 3350 किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की। श्री बघेल ने खरीफ 2023 हेतु कोदो का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3200 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3350 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कोदो तथा कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित…
हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारा गौरव, दधीचि की तरह आत्मदान कर देश को दिलाई पराधीनता से मुक्ति – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे गौरव हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए, आम जनता की भलाई के लिए उन्होंने अपने प्राणों की परवाह नहीं की। पद्मश्री स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय ने तो 13 साल की छोटी सी आयु में स्वाधीनता संघर्ष में हिस्सा लिया, वहीं समाजसेवी स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी ने आयुर्वेद की शिक्षा के विकास के लिए अपनी मालगुजारी के पांच गांव त्याग दिये। ये हमारे पुरखे दधीचि की तरह हैं जिन्होंने अपना सब कुछ लूटाकर, दान कर देश को समर्पित कर दिया। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश…
कुक्कुट पालन: छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना के लिए आकस्मिकता निधि से 01 करोड़ की मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में पशुधन विकास विभाग मंत्रालय द्वारा प्रदेश में कुक्कुट पालन को प्रोत्साहित करने, रोजगार और स्वरोजगार के नये अवसर सृजित किए जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना प्रारंभ किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए फिलहाल विभाग द्वारा आकस्मिकता निधि से 01 करोड़ रूपए अग्रिम रूप से स्वीकृत किए गए हैं। छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालकों को क्षेत्रवार एवं वर्गवार इकाई लागत के अनुसार स्थायी पूंजी निवेश…
