Cm अरविंद केजरीवाल के बयान पर सिंगापुर ने दिया जवाब- हमारे देश में कोई नया वेरिएंट नहीं, जो है वह भारत में हुआ पैदा

नई दिल्ली। देश में फैली महामारी के बीच कोरोना महामारी का बच्चों पर कितना खतरनाक असर होगा इस बाबत चारों तरफ बातें की जा रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि कोरोना महामारी का तीसरा चरण बच्चों के लिए घातक होगा। इस बीच बीते कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में यह तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी…

कोरोना काल में कितने स्वस्थ और मजबूत हैं आपके फेफड़े, घर पर बैठे ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भारत में कई लोगों की मौत फेफड़ों में फैले वायरस के संक्रमण से हो रही है। कोरोना का वायरस बुरी तरीके से मानव फेफड़े को जकड़ लेता है। जिसके बाद मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना का नया म्यूटेंट काफी खतरनाक है, इसका संक्रमण सबसे पहले गले में शुरू होता है। ऐसे में अगर आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता नहीं होती है तो वायरस गले से सीधे फेफड़ों में पहुंच जाता है। कोरोना पॉजिटिव…

फिर एक बार राहुल गाँधी करा बैठे अपनी किरकिरी, यूजर्स ने कहा- कंफ्यूज्ड गांधी

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी किरकिरी करा बैठे हैं। ऐसे समय में जब देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर भारत में है। सबसे ज्यादा रिकवरी रेट भारत की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि देश के भविष्य के लिए वर्तमान मोदी ‘सिस्टम’ को नींद से जगाना ज़रूरी है। आने वाले समय में बच्चों को कोरोना से सुरक्षित करना होगा। पीडियाट्रिक स्वास्थ्य सुविधाएँ व वैक्सीन-इलाज के प्रोटोकॉल अभी से तैयार…

पीएम मोदी के जिस पोस्‍टर पर 15 लोग हुए गिरफ्तार, अब राहुल-प्रियंका ने कहा-‘हमें भी गिरफ्तार करो मोदी जी’

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वैक्‍सीन को लेकर सवाल पूछते हुए पोस्‍टर लगाए गए थे। इस संबंध में दिल्‍ली पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब उसी पोस्‍टर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। पोस्‍टर पर लिखा गया था कि मोदी जी हमारे बच्‍चों की वैक्‍सीन विदेश क्‍यों भेज दी। इस बैनर को ट्वीट कते हुए राहुल गांधी ने कैप्‍शन लिखा- मुझे भी गिरफ्तार करो। वहीं प्रियंका गांधी ने इस बैनर को अपनी प्रोफाइल फोटो बना ली है। आपको बता दें…

कोरोना कर्फ्यू महामारी की चेन तोड़ने में सबसे प्रभावी उपाय : CM शिवराज

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना की इस महामारी की चेन को तोड़ने का जनता कर्फ्यू ही सबसे प्रभावी उपाय है। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को ग्वालियर में कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि इस महामारी के समय सबको मतभेद भुलाकर संक्रमण की चेन को तोड़ने में जुटना होगा। कोरोना को परास्त करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग की इस समीक्षा बैठक में केन्द्रीय कृषि, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह…

वैक्सीन की कमी को लेकर मोदी की आलोचना वाले पोस्टरों पर पुलिस की कार्रवाई

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टरों के सामने आने के लगभग तीन दिन बाद दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला देश के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के बजाय दूसरे देशों में कोविड-19 के टीके निर्यात किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना करने वाले काले रंग के पोस्टरों से जुड़ा है। पोस्टर दिल्ली के कई इलाकों जैसे शाहदरा, रोहिणी, रिठाला,…

”खान चाचा’ का मालिक नवनीत कालरा ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर की ब्‍लैक मार्केटिंग केस में गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी की दिल्‍ली पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी के बीच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ( oxygen concentrator) की जमाखोरी करने और उनकी कालाबाजारी (Black Marketing Case) करने के आरोपी खान चाचा रेस्‍ट्रोरेंट के मालिक और बिजनेसमैन (Khan Chacha Owner) नवनीत कालरा को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उसके तीन रेस्तरां से कुछ दिन पहले 500 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक जब्त हुए थे और वह उसके बाद फरार था। ऑक्सीजन सांद्रक कोविड-19 मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण…

पहली लहर के बाद लापरवाह हो गई थी सरकार और जनता: कोरोना पर मोहन भागवत

नई दिल्ली। देश में मौजूदा कोरोना संकट को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने आज कई अहम बातें कही हैं। मोहन भागवत ने कहा कि कोविड आपदा मानवता पर है, भारत को विश्व के सामने अपना उदाहरण रखना है, सारे भारत को एक समूह के नाते सारे भेद भूलकर सभी को एक टीम की तरह काम करना है। इसके साथ ही मोहन भागवत ने कोरोना को लेकर लोगों और सरकार द्वारा की गई लापरवाही पर चिंता व्यक्त की। ‘पॉजिटिविटी अनलिमिटेड’ कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा…

केजरीवाल सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा, सोशल मीडिया पर उठी आपराधिक मुकदमा दायर करने की मांग

न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की लापरवाही को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना से निपटने में विफल रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने की कोशिश की। उन्होंने दिल्ली के लिए जरूरत से ज्यादा मैट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की। केजरीवाल ने पहले कहा कि दिल्ली को 700 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, फिर उनकी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने कहा कि दिल्ली में 976 मैट्रिक…

यूपी लॉकडाउन : यूपी में 24 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, मजदूरों-ठेलेवालों को हजार रुपये महीना देने का ऐलान

लखनऊ। कोरोना के केसों पर लगाम लगाने के लिए सीएम योगी ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण फैसला लिया। सीएम योगी ने एक सप्ताह के लिए कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) को और बढ़ा दिया है। 24 मई की सुबह सात बजे तक पाबंदियां जारी रहेंगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। वहीं दूसरी ओर कैबिनेट बैठक में यूपी ऑक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन योजना 2021 को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही यूपी सरकार ने श्रमिकों, ठेलेवाले, खोमचे वालों को 1000 रुपये…