तकनीकी डेस्क। एक समय था जब विंडो का डिफॉल्ट वेब ब्राउजर Internet Explorer हुआ करता था और यूजर्स के बीच यह काफी लोकप्रिय भी था। लेकिन फिर Microsoft Edge ने इसे रिप्लेस कर दिया और अब यूजर्स को जानकर अचंभा होगा कि कंपनी ने भी Internet Explorer को बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि साल 2022 में Internet Explorer को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं आखिर कंपनी के इस फैसले के पीछे का कारण…. कंपनी का कहना है…
श्रेणी: बड़ी खबर
यौन शोषण मामला: तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल 8 साल बाद सभी आरोपों से बरी
पणजी। उत्तरी गोवा के मापुसा में जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को पत्रकार तरुण तेजपाल को 2013 के बलात्कार के एक मामले में बरी कर दिया। तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल पर 2013 में गोवा के एक लग्जरी होटल की लिफ्ट के अंदर एक महिला सहकर्मी का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था। आठ साल बाद उनके खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में जमानत पर छूटे तरुण तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। अदालत को धन्यवाद देते हुए,…
महाराष्ट्र :पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, गढ़चिरौली के जंगल से मिले शव
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर जारी है। पुलिस की सी-60 यूनिट ने गढ़चिरौली के एटापल्ली के वन क्षेत्र में अभी तक 13 नक्सलियों को मार गिराया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने के हवाले से यह जानकारी दी है। गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली के वन क्षेत्र से शुक्रवार को कम से कम 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जहां महाराष्ट्र पुलिस की सी -60 इकाई और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गढ़चिरौली के पुलिस उप महानिरीक्षक…
सोनू सूद – कुमार विश्वास ने ‘आओ गांव बचाएं’ अभियान को दिया समर्थन
राय बरेली । हास्य कवि और व्यंग्यकार पंकज प्रसून द्वारा शुरू किए गए ‘आओ गांव बचाएं’ अभियान का समर्थन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और कवि कुमार विश्वास आगे आए हैं। अभियान के तहत रायबरेली जिले के छह ग्राम पंचायत प्रखंडों के 30 गांवों के निवासियों को कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन सहायता के साथ साथ कोविड दवाएं, ऑक्सीमीटर, थमार्मीटर और राशन किट उपलब्ध कराई जाएंगी। पंकज प्रसून के मुताबिक, “मैंने सोनू सूद और कुमार विश्वास को अपने ट्वीट में ग्रामीण जनता के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की मांग…
तौकते प्रभाव – यूपी, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भारी बारिश की आशंका
नई दिल्ली । पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। भयंकर चक्रवाती तूफान तौकते के कारण पश्चिमी विक्षोभ बनने से इन स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। भारत मौसम…
5 महिला कर्मचारियों ने भेदभाव को लेकर अमेजॉन पर किया मुकदमा
सैन फ्रांसिस्को । प्रसिद्ध कंपनी अमेजॉन के खिलाफ उसकी ही कुछ महिला कर्मचारियों ने भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मीडिया ने बताया कि अमेजॉन के खिलाफ उसकी ही पांच महिला कर्मचारियों ने अलग अलग भेदभाव और प्रतिशोधात्मक मुकदमे दर्ज कराए हैं। इन कर्मचारियों ने कॉपोर्रेट भूमिकाओं में या गोदाम प्रबंधन में ई कॉमर्स जाइंट में काम किया है। रिकोड ने बुधवार को सूचना दी कि महिलाओं ने, अपने शुरूआती दिनों का ज्रिक करते हुए विभिन्न अमेरिकी जिला अदालतों में दायर मुकदमे में आरोप लगाया कि…
विदेश जाने पर मायने रखेगी, आपने कौन सी वैक्सीन लगवाई -कोविशील्ड या कोवैक्सिन?
नई दिल्ली। भारत दुनिया के उन अगुवा देशों में शामिल है, जिसके पास अपने लोगों के लिए घर में बनी दो-दो वैक्सीन मौजूद है- कोविशील्ड और कोवैक्सिन। एक तीसरी भी रूस से मंगा ली गई है- स्पूतनिक वी। लेकिन, अभी तक 18 करोड़ 78 लाख से ज्यादा डोज पहले दोनों की ही पड़ी है। हालांकि, इस समय देश में लोगों को जो भी वैक्सीन उपलब्ध हो रही है, वह जल्दी से जल्दी उसे लगवा लेने में ही भलाई समझ रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपनी पसंद की…
यूँ ही नहीं कोई ‘मेट्रो मैन’ बन जाता, चुनाव हारे पर वादा नहीं भूले ई श्रीधरन, दलितों के घर आई रोशनी
न्यूज़ डेस्क। दुनिया ई श्रीधरन को ‘मेट्रो मैन’ के नाम से जानती है। इस बार वे केरल की पलक्कड विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी थे। विधानसभा चुनावों में वे करीबी मुकाबले में हार गए। लेकिन, वे अपना वादा नहीं भूले। चुनाव के बाद भी वे इस क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं। उन्हें कॉन्ग्रेस के शफ़ी परम्बिल ने लगभग 4,000 वोटों से हराया था। 88 वर्षीय ई श्रीधरन ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पलक्कड नगर पालिका की मदुरावीरन कॉलोनी के निवासियों से वादा किया…
अरविंद केजरीवाल के बयान से खफा सिंगापुर का बड़ा एक्शन, लागू किया फेक न्यूज कानून, जानें क्या होगा असर
न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को ‘सिंगापुर वेरिएंट’ बताने पर अरविंद केजरीवाल के बयान से ऐसा बवाल मचा कि भारत सरकार को सिंगापुर के सामने सफाई देनी पड़ी। अरविंद केजरीवाल के बयान पर विवाद के बाद भारत सरकार की सफाई से सिंगापुर ने बुधवार को संतोष तो जाहिर किया, मगर उसने गलत सूचना के प्रसार को रोकने लिए बड़ा कदम उठाया है। सिंगापुर सरकार ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ में एंटी मिसइनफॉर्ममेशन कानून यानी प्रोटेक्शन फ्रॉम ऑनलाइन फॉल्सहुड एंड मैनिपुलेशन कानून (Protection from Online Falsehoods & Manipulation- POFMA)…
केंद्र सरकार की Whatsapp को चेतावनी, कहा-नई प्राइवेसी पॉलिसी वापस लें, वरना करेंगे सख्त कार्रवाई
न्यूज़ डेस्क। वॉट्सएप (Whatsapp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी(New Privacy Policy) को लेकर जारी विवाद अभी खत्म नहीं हो रहा है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने वॉट्सएप को नई पॉलिसी को वापस लेने की बात कही है और वापस नहीं लेने पर सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है। ज्ञात हो कि वॉट्सएप ने 15 मई से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी भारत समेत कई देशों में लागू कर दी है, इसको लेकर पांच महीने से विवाद चल रहा है। वॉट्सएप की नई प्राइवेट पॉलिसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने…
