न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के वोट बैंक पर कब्जा करने के लिए राम मंदिर निर्माण के जमीन को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन को लेकर फेक न्यूज फैलाने से नाराज यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी है। ट्विटर पर #ArrestSanjaySingh टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोग संजय सिंह को खरी-खोटी सुना रहे…
श्रेणी: बड़ी खबर
अयोध्या राम मंदिर मामले में, इस बार माफी पर नहीं, मानहानि केस दायर करने की तैयारी, देखिए कब-कब आप नेताओं ने माफी मांग बचाई जान
न्यूज़ डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने की कोशिश का पर्दाफाश होने के बाद अब मानहानि केस दायर करने की तैयारी हो रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर के लिए जमीन की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया, लेकिन जल्द ही यह साफ हो गया कि उन्होंने मामले में लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा जान-बूझकर किया गया। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ा रुख अपनाया है। वीएचपी के…
Nirjala Ekadashi 2021: जानिए निर्जला एकादशी का महत्व
नई दिल्ली। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन निर्जला एकादशी होती है। यह वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी होती है। इस वर्ष यह एकादशी 21 जून 2021, सोमवार को आ रही है। इस दिन भगवान विष्णु को आम का नैवेद्य लगाया जाता है और व्रती को आम्र को ही प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। निर्जला एकादशी करने से वर्ष की सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त किया जा सकता है, बशर्ते इसका व्रत पूर्ण शास्त्रीय विधान के अनुसार किया जाए। इसे निर्जला एकादशी इसलिए कहा…
टकराव के बीच संसदीय समिति ने ट्विटर को 18 जून को किया तलब, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। नए IT नियमों को लेकर केंद्र और ट्विटर में जारी टकराव के बीच सोशल मीडिया कंपनी को संसदीय समिति ने तलब किया है। आईटी मामलों की समिति ने ट्विटर की टीम से 18 जून को संसद परिसर में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। इस दौरान आईटी मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस पूरी कवायद को ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच तनाव को कम करने और नियमों को लेकर स्पष्टता रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक…
Weather Update: मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी,उत्तर भारत में लेट होगी एंट्री, मुंबई में हाई टाइड की आशंका
नई दिल्ली। देश में इस वक्त मानसून का सीजन चल रहा है। दक्षिण भारत को पूरी तरह से तर-बतर करने के बाद अचानक से साउथ-वेस्ट मानसून की स्पीड में कमी आई है, जिसके बाद उत्तर भारत के लोगों को अब मानसून की बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून की रफ्तार में कमी पछुआ हवाओं के कारण हुई है इस वजह से जो मानसून वक्त से पहले नॉर्थ पहुंचने वाला था, वो अब थोड़ा लेट पहुंचेगा, हालांकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रीमानसून बारिश…
अयोध्या राम मंदिर को लेकर धर्म-अधर्म की बात करना राहुल को पड़ा महंगा, ट्वीटर पर लगी लताड़, ट्रेंड हुआ #आक_थू_राहुल_गांधी
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राम मंदिर की जमीन खरीद से जुड़े कथित विवाद को लेकर ट्वीट करना महंगा पड़ गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, “श्रीराम स्वयं न्याय हैं, सत्य हैं, धर्म हैं- उनके नाम पर धोखा अधर्म है!” श्रीराम स्वयं न्याय हैं, सत्य हैं, धर्म हैं- उनके नाम पर धोखा अधर्म है!#राम_मंदिर_घोटाला — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 14, 2021 इस ट्वीट के जरिए राहुल ने अपनी पार्टी के नेताओं और अन्य विपक्षी दलों के झूठे आरोपों को हवा देने की कोशिश की थी। लेकिन…
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ झूठ फैलाने वालों पर फूटा देश का गुस्सा, ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ #श्रीराम_के_दुश्मन
न्यूज़ डेस्क। पांच सौ वर्षो के इंतजार के बाद अब वो समय आया है जब अयोध्या में भगवान राम के जन्मथान पर भव्य श्रीराम मंदिर बनना शुरू हुआ है। लेकिन विरोधियों और श्रीराम के दुश्मनों को यह रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि किसी न किसी वजह से मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाने की कोशिशें की जा रही है। ताजा झूठ फैलाया गया है श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट पर जमीन की खरीद में घोटाला करने का। राजनीति के चलते मंदिर ट्रस्ट पर 2 करोड़ रुपये की…
UP में दुकान-मकान या जमीन खरीदने से पहले DM के यहां आवेदन जरूरी, नए प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी
लखनऊ। प्रदेश में अब जमीन, मकान, फ्लैट, दुकान आदि भू-सम्पत्तियों की कीमत और ऐसी सम्पत्ति की खरीद फरोख्त में रजिस्ट्री करवाने के लिए लगने वाले स्टाम्प शुल्क को जिलाधिकारी तय करवाएंगे। इस बारे में सोमवार को कैबिनेट में स्टाम्प व रजिस्ट्री विभाग की ओर से लाए गए प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। प्रदेश के स्टाम्प व रजिस्ट्री मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बताया कि कैबिनेट के इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद अब प्रदेश में भू-सम्पत्तियों की कीमत तय करने और रजिस्ट्री करवाते समय उस पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क को…
कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिले शुभेंदु अधिकारी, धनखड़ बोले- बंगाल में अंतिम सांसें गिन रहा लोकतंत्र
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ से नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुलाकात की है। बंगाल के हालात पर बीजेपी विधायकों का प्रतिनिधिमंडल भी शुभेंदु अधिकारी के साथ रहा। बंगाल में कानून व्यवस्था और चुनाव के बाद हिंसा का मुद्दा राज्यपाल के समक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उठाया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में जबसे चुनाव के नतीजे आए और तृणमूल कांग्रेस तीसरी बार सत्ता पर काबिज हुई। उसके बाद से लगातार ये आरोप लगे थे कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के ऊपर जानलेवा हमले हो रहे…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से पूर्व सीएम रमन सिंह और संबित पात्रा को बड़ी राहत, टूलकिट मामले में FIR पर रोक
रायपुर। छत्तसीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने कथित फर्जी टूलकिट मामले में बीजेपी ने दोनों नेताओं के खिलाफ FIR पर रोक लगा दी है। दरअसल रमन सिंह और संबित पात्रा ने टूलकिट मामले में दर्ज FIR के खिलाफ अदालत में याचिका लगाई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आगामी सुनवाई तक उस पर रोक लगा दी है। पूर्व सीएम रमन सिंह और बीजेपी नेता संबित पात्रा ने टूटकिट मामले में हुई एफआईआर…
