लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भारत की इस प्राचीन विधा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी है और तबसे यह पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को…
श्रेणी: बड़ी खबर
शादी कराते वक्त पंडित ने लिया ब्रेक तो ये क्या करने लगे दूल्हा- दुल्हन, देखें वीडियो
न्यूज़ डेस्क। शादी जैसे कार्यक्रमों में कपल्स का अधिकतर समय मेहमानों से मुलाकात करने और बधाइयां लेने में निकल जाता है। हालांकि कई बार दूल्हा दुल्हन के जबरदस्त डांस वीडियो भी वायरल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी कपल को मंडप में शादी के बीच खेलते देखा है। दरअसल इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी करा रहे पंडित ने थोड़ी देर के लिए मंत्र उच्चारण रोका हुआ और इस दौरान दूल्हा दूल्हन जो कर रहे हैं वह मजेदार है। दरअसल दोनों बाटल फिल्प…
हरियाणा के भिवानी गांव में 300 साल बाद घोड़ी चढ़ा दलित दूल्हा!
भिवानी (हरियाणा)। भिवानी जिले के गोबिंदपुरा गांव में पंचायत ने करीब 300 साल पुरानी भेदभावपूर्ण प्रथा को अंतत: समाप्त करते हुए यहां बसे अनुसूचित जाति के हेड़ी समाज के दूल्हे को पूरे धूम-धाम से घोड़े पर सवार कराकर बारात के लिए विदा किया। गौरतलब है कि करीब 300 साल पहले बसे गांव गोबिंदपुरा की आबादी करीब 2,000 है और यहां सिर्फ दो समाज राजपूत एवं हेड़ी के लोग रहते हैं। गांव में राजपूतों की आबादी करीब 1,200 और हेड़ी समाज के लोगों की संख्या 800 है। गोबिंदपुरा पंचायत के सरपंच…
साढ़े 3 साल की वान्या का योग कर देता है सबको हैरान, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दर्ज में करा चुकी हैं नाम
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को दुनियाभर में मनाया जाने वाला है। इस योगा दिवस से पहले हम आपको दिल्ली की रहने वाली साढे़ तीन साल की बच्ची के बारे में बताते हैं, जिनका योगासन देख हर कोई हैरान हो जाता है। दिल्ली में पश्चिम विहार की रहने वाली वान्या शर्मा ने 07 जून 2021 को ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज करवाया है। वान्या शर्मा ने ये रिकॉर्ड 3 साल 4 महीने और 29वें दिन में बनाया है। वान्य शर्मा…
योग कोई मजहबी प्रक्रिया नहीं, इससे तैयार होता है सुरक्षा कवच: बाबा रामदेव
नई दिल्ली। भारत के साथ साथ पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। योग दिवस के अवसर पर बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बाबा रामदेव ने कहा कि योग हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनेगा। योग से सुरक्षा कवच तैयार हो जाता है। एक तरफ वैक्सीनेशन की दो डोज़ और दूसरी तरफ योग आयुर्वेद की डबल डोज़। जब चारो तरफ से आप अपने आपको मजबूत बना लेंगे तो इस सुरक्षा कवच को कोई बेध नहीं पाए। योग कोई मजहबी प्रक्रिया नहीं है। यह हमारे…
अमेरिका-मैक्सिको सीमा के पास गोलीबारी में 14 लोगों की मौत, चार संदिग्ध भी ढेर
न्यूज़ डेस्क। सिउदाद विक्टोरिया (मैक्सिको)। अमेरिकी सीमा से लगे मैक्सिको के शहर रिनोसा में वाहनों में सवार कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी, जिससे करीब 14 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में चार संदिग्धों को मार गिराया। टमौलिपस की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, हमले पूर्वी रिनोसा के कई नजदीकी इलाकों में शनिवार को किए गए। सोशल मीडिया पर आई घटना की तस्वीरों में सड़कों पर अनेक शव नजर आ रहे हैं। टमौलिपस के गवर्नर फ्रांसिस्को गार्शिया कबैजा डे वाका ने रविवार को घटना…
बैलगाड़ी पर सवार दूल्हे की बारात का देसी स्टाइल, याद आया गुजरा जमाना, लोगो ने भी उठाया आनंद
लखनऊ। आज जब हर युवक अपनी बारात भव्य तरीके से निकालने की ख्वाहिश रखता है। कोई हेलीकाप्टर पर सवार होकर दुल्हन के घर जाता है तो आसामन में ही चार्टर्ड प्लेन में शादी करता है। महंगी कारों के लंबे काफिलों के इस दौर में शायद ही कोई गुजरे वक्त की बैलगाड़ी में बारात निकलने की सोचे, लेकिन उत्तर प्रदेश के एक दूल्हा न केवल बैलगाड़ी में सवार होकर बारात लेकर निकला, बल्कि उसकी बारात में सारे बाराती भी बैलगाड़ियों पर सवार थे। बैलगाड़ी की बारात का यह वीडियो उत्तर प्रदेश…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले मुख्यमंत्री चौहान, योग करते रहिए और वैक्सीन जरूर लगवाइए
भोपाल। योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से वैक्सीन लगावाने की अपील की। बता दें कि मध्य प्रदेश में सोमवार से महावैक्शीनेशन अभियान की शुरुआत हुई है। इसके लिए 7000 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योग करते रहिए और वैक्सीन भी अवश्य लगवाइए क्योंकि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि सभी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लें तो कोविड संक्रमण नहीं होगा और यदि हुआ भी…
छत्तीसगढ़: 800 किलो गोबर की हो गई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस; जांच शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी हो जाने का अनूठा मामला सामने आया है। घटना कोरबा जिले की है। इस संबंध में थाने में केस भी दर्ज कराया गया है और पुलिस इस मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है। रविवार को इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने यहां बताया है कि चोरी हुए 800 किलो गोबर की कीमत 1,600 रुपया है। धुरेना गांव के दीपका पुलिस थाना क्षेत्र में चोरी की यह घटना 8-9 जून की रात की है। इस मामले में इस मामले में 15 जून…
केरल के ईसाई परिवार को भारी पड़ा आयशा सुल्ताना की आलोचना करना, आ रहे धमकी भरे कॉल्स, दिव्यांग बच्चे को भी नहीं छोड़ा
न्यूज़ डेस्क। केरल के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि लक्षद्वीप की फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना की आलोचना करने के लिए उनका पीछा किया जा रहा है और उन पर साइबर अटैक हुआ है। ज्ञात हो कि आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप में लाए गए सुधार कानूनों से खासी नाराज हैं और उन्होंने इसके खिलाफ कई बयान भी दिए। केरल के परिवार ने बताया कि उन्हें कॉल कर के धमकियाँ दी जा रही हैं और प्रताड़ित किया जा रहा है। आयशा सुल्ताना ने लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल के लिए…
