न्यूज़ डेस्क(रायपुर)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। राजनांदगांव में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास करने वाली सरकार चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पांच साल का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुवनेश्वर साहू को लिंचिंग कराकर मार दिया। भाजपा ने तय किया है कि हम भुवनेश्वर साहू के हत्यारों को उनके…
श्रेणी: विधानसभा चुनाव 2023
#AssemblyElections2023: कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 39 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखिए…
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (16 अक्टूबर) को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कुल 39 उम्मीदवार हैं। इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन सोमवार को पदयात्रा का नेतृत्व किया और आइजोल में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। The heartbeat of the Bharat Jodo Yatra continues to echo… 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢: 𝐔𝐧𝐬𝐭𝐨𝐩𝐩𝐚𝐛𝐥𝐞 📍 Mizoram pic.twitter.com/oS9ZwzbMCw — Congress (@INCIndia) October 16, 2023 पार्टी उनके मिजोरम दौरे को उनकी…
#AssemblyElections2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने MP, Chhattisgarh और Telangana के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कमलनाथ-बघेल समेत कई बड़े नाम शामिल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को क्रमश: 144, 30 और 55 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें कमलनाथ, भूपेश बघेल और ए रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं। पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन इन तीनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। राजस्थान और मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए भी कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा की जिन 144 सीटों के लिए रविवार को उम्मीदवार…
#AssemblyElections2023: MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए 144 उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 144 सीटों के लिए रविवार को उम्मीदवार घोषित किए, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में भी वह इसी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र लहार से उम्मीदवार बनाया…
#AssemblyElections2023: भाजपा ने छत्तीसगढ़ में जारी की 64 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व सीएम रमन सिंह को भी मिला मौका, जानिए और किसे कहां से मिला टिकट……
न्यूज़ डेस्क (Bns)। मध्य प्रदेश, राजस्थान के अलावा भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्य की 64 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। आदिवासी बहुल राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। भाजपा ने अपनी लिस्ट में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को राजनांदगांव से मौका दिया है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को लोरमी से मैदान में उतारा है। छत्तीसगढ़ की सूची में भी भाजपा ने तीन सांसदों को मौका दिया है। इनमें पत्थलगांव…
#AssemblyElections2023_Mp_Cg: MP में एक चरण में तो छत्तीसगढ़ में 2 फेज में होगें विधानसभा चुनाव, इस दिन होगी वोटों की गिनती
न्यूज़ डेस्क Bns (Mp-Cg)। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। जबकि मध्य प्रदेश में एक चरण में मतदान होगा. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में पहले फेज में 20 सीटों पर चुनाव होंगे जबकि दूसरे फ़ेज में 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। राज्य में कुछ 90 विधानसभा सीटें हैं।…
#AssemblyElections2023: राजस्थान 23, मध्य प्रदेश 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव; छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में वोट डाले जाएंगे, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की। इसके साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरण में वोट डाले जाएंगे। वहीं, पांचों राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को एक साथ आएंगे। मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरा 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य…
#Pmmodiinchhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे PM Modi, लोकतंत्र को लूटतंत्र और प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया….
न्यूज़ डेस्क(Bns)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार, 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में NMDC स्टील लिमिटेड के नगरनार इस्पात संयंत्र के लोकार्पण समेत 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने यहां ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का भी शुभारंभ किया। जगदलपुर-बस्तर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो. उन्होनें कहा, विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर…
‘छत्तीसगढ़ भ्रस्टाचार और कुशासन से त्रस्त’, पीएम बोले- PSC घोटाले के गुनहगारों को नहीं बख्शेंगे, मोदी यानी सपनों को पूरा करने की गारंटी
न्यूज़ डेस्क(Bns)। छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भाजपा राज्य में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह देखकर साफ तौर पर इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में इस बार परिवर्तन होकर रहेगा। छत्तीसगढ़ में इस पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की हर योजना में भ्रष्टाचार है। यहां की जनता भ्रष्टाचार से पूरी तरीके से त्रस्त है। छत्तीसगढ़ के विकास के प्रति…
विधानसभा चुनाव: भाजपा ने मध्य प्रदेश उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, केंद्रीय मंत्री तोमर, कुलस्ते, प्रल्हाद पटेल सहित 39 नाम शामिल
नई दिल्ली। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधायकी के चुनावी मैदान में उतार दिया है। केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव – 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/qJT8nWXvLF — BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 25, 2023 भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी,…
