हैंड ग्रेनेड को खिलौना समझकर घर ले गए घर,फटने से दो मासूम घायल

हैंड ग्रेनेड को खिलौना समझकर घर ले गए घर,फटने से दो मासूम घायल

पखांजूर। दो मासूम बच्चों को हैंड ग्रेनाइट और खिलौने में फर्क नहीं पता था. जंगल घूमने गए बच्चों को हैंड ग्रेनेड मिल गया और उसे खिलौना समझकर बच्चे घर लेकर आ गए. खेलने के दौरान वह फट गया. फटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना कांकेर जिले के पखांजुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र ग्राम रामपुर की है.घटना में घायल दोनों बच्चों को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद मौके पर सुरक्षाबल के जवान पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्चिंग तेज कर दी है. नक्सली सामग्रियां मिलने की आशंका है.

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.