मुख्यमंत्री ने विमान दुर्घटना में 13 वीर जवानों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय वायु सेना के एएन 32 विमान की दुर्घटना में 13 जवानों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि विमान में सवार वायु वीरों की इस हादसे में मृत्यु की खबर सुनकर मन व्यथित हुआ। उन्होंने ईश्वर से सभी जाबांजों के परिवारजनों को हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।
