मजदूर को सीढ़ी से नीचे फेंका, मौत

मजदूर को सीढ़ी से नीचे फेंका, मौत

रायपुर। बंजारी रावाभाठा खमतराई की अग्रवाल धातु कंपनी में मारपीट और सीढ़ी से नीचे फेंक देने के बाद गंभीर मजदूर की बीती रात मौत हो गई। दूसरी ओर मौत के बाद पुलिस ने उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम बिहार रवाना हो रही है, ताकि उन दोनों की जल्द गिरफ्तारी हो सके।

पुलिस के मुुताबिक अग्रवाल धातु कंपनी में 26 मई की रात जमकर विवाद हुआ। शराब पीने के बाद वहां काम करने वाले तीन मजदूर रंधीर सिंह, ऋषि सिंह व नवीन राय आपस में भिड़ गए। तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान नवीन ने ऋषि को ईंट से मार दिया, जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह स्थिति देखकर ऋषि का भाई रंधीर मारपीट पर उतर आया। उसने नवीन की लात-घूंसों से पिटाई करते हुए उसे सीढ़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि घटना के बाद दोनों गंभीर मजदूरों को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से ऋषि ठीक होने के बाद अपने भाई रंधीर के साथ फरार हो गया। वहीं नवीन की बीती रात मौत हो गई। तीनों बंजारी रावाभाठा में रहते थे। फरार दोनों भाई खास बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की रात तीनों शराब पीने बैठे थे, तभी उनके बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.