मोदी सरकार-2 में मंत्रियों का हुआ विभागों का बंटवारा, शाह को गृह तो राजनाथ को मिला रक्षा मंत्रालय

मोदी सरकार-2 में मंत्रियों का हुआ विभागों का बंटवारा, शाह को गृह तो राजनाथ को मिला रक्षा मंत्रालय

नई दिल्ली। मोदी सरकार पार्ट 2 में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। शाह सरदार पटेल के बाद गुजरात से आने वाले दूसरे गृह मंत्री बने। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है। वहीं निर्माला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, परमाणु ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण नीति से जुड़े मुद्दों वाले तथा बिना आवंटित विभाग रहेंगे।

अमित शाह को गृह मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

राजनाथ सिंह देश के रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली।

एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए।

स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्रालय मिला।

पीयूष गोयल रेल मंत्री बने रहेंगे।

निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय मिला।

प्रकाश जावडेकर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ ही पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।

नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बने रहेंगे।

धर्मेन्द्र प्रधान पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे।

राम विलास पासवान उपभोक्ता मामलों के मंत्री बने रहेंगे।

नरेन्द्र सिंह तोमर कृषि मंत्री होंगे। तोमर को ग्रामीण विकास मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा गया है।

रविशंकर प्रसाद को टेलीकॉम मंत्रालय का प्रभार। विधि तथा आईटी विभाग भी प्रसाद के पास बने रहेंगे।

रमेश पोखरियाल निशंक मानव संसाधन विकास मंत्री होंगे।

किरण रिजिजू नये खेल और युवा कार्य राज्यमंत्री होंगे।

हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनी रहेंगी।

थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.