श्रेष्ठ कर्मों से आएगी जीवन में सुख और शान्ति – रश्मि दीदी

श्रेष्ठ कर्मों से आएगी जीवन में सुख और शान्ति – रश्मि दीदी

रायपुर। राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी ने कहा अनैतिक तरीके सेअर्जित धन के द्वारा कभी जीवन में सुख और शान्ति प्राप्त नहीं की जा सकती है। बुरे कर्मों का परिणाम सदैव बुरा ही होता है। इसलिए अपने वर्तमान और भविष्य को सुखी बनाना चाहते हैं तो श्रेष्ठ कर्म करने होंगे।

ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी रायपुर में आयोजित राजयोग अनुभूति शिविर के अन्तर्गत कर्मों की गहन गति विषय पर अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जो हम बोते हैं उसी को ही हम पाते हैं। पिछले जन्म में दूसरों के साथ हमने जो किया था उसी को ही इस जन्म में हमें भोगना पड़ता है। अत: इस जन्म में हमें क्या करना है? कैसे करना है? यह हमें सोच-समझकर कर्म करना चाहिए। अधर्म को जानकर उससे दूरी बनाकर चलना ही आत्मा का धर्म है। इस जन्म के पारिवारिक कलहों आदि के लिए पूर्वजन्म के कर्म ही दोषी होते हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.