पुलिस छापा में 4 महिला समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस छापा में 4 महिला समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

रायपुर। महिलाओं के जुआ संचालन के सरगना होने की खबर ने हलचल मचा दी है। पुलिस ने चार ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वे अपने घरों पर ही जुआ खिलवाया करती थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने राजधानी के जुआ संचालित कर रहे गिरोह के ठिकानों पर छापा मारा, जहां से 4 महिलाओं सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुरानी बस्ती पुलिस ने चार महिलाओं समेत 12 लोगों को पकड़ा गया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से तास पत्ती और नगदी जब्त की गयी है। जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना मिली थी कि बधंवापारा में महिलाएं जुआ खिला रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो जुआ खेल रहे लोग इधर-उधर भागने लगी जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। आरोपियों के पास से ताश पत्ती और साढ़े 10 हजार रूपए नगदी जब्त की गयी है। पकड़े गये सभी आरोपी पुरानी बस्ती, लाखेनगर के आसपास के इलाके के है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस उचित कर्रावाई कर रही है।

पकड़े गये आरापियों के नाम दीपक महानंद लाखेनगर, सोनू वर्मा भाठागांव, शैलेश गोस्वामी कुशालपुर, धनेश साहू पुरानी बस्ती, मयंक निर्मलकर आजाद चौक, संतोष देवांगन पुरानी बस्ती, शिव यादव आजाद चौक, पियूष राजकुलदीप पुरानी बस्ती, ज्योति महानंद लाखेनगर, सीता सागर आजाद चौक, सुभला झंन पोटे आजाद चौक, कृष्णा कछुवाहा लाखेनगर को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.