रूट ऑफिसर को दी गई ट्रेनिंग
गरियाबंद। सी-टॉप्स एप के माध्यम से मतदान दलों की सभी निर्वाचन गतिविधियों की ट्रैकिंग होगी। भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और पुलिस अधीक्षक वेबसाईट डेसबोर्ड से सी-टॉप्स एप के जरिए मतदान दलों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेंगे। आज इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री आर.के खुटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे. आर. चैरसिया, रूट अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सी-टॉप्स एप से मतदान दलों के प्रस्थान, मतदान केन्द्र में पहुंचने का समय, मॉकपोल और मतदान प्रारंभ होने की जानकारी दी जायेगी। मतदान प्रारंभ होने के बाद हर दो घंटे में महिलाओं और पुरूषों के मतदान प्रतिशत की जानकारी भी इस एप में अपडेट करना होगा। इस प्रकार सी-टॉप्स एप से मतदान दल की रवानगी से लेकर वापसी और सामग्री जमा करने तक की हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी। आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सी-टॉप्स एप को डाउनलोड करने और संचालन की सम्पूर्ण विधि बताई गई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री एन.एल निराला द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रत्येक चरण का सी-टॉप्स एप की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि रजिस्टर मोबाईल नम्बर से लॉगइन करने के पश्चात होम स्क्रीन में जाकर रूट बटन दबाने से रूट चार्ट प्रदर्शित होगा। इसके माध्यम से रूट अधिकारी मतदान दलों की स्थिति का आंकलन करेंगे। एप में एसओएस प्लेट फॉर्म का उपयोग करते हुए स्टेटस में पेंडिंग को साल्व कर एपु्रव करेंगे। रूट ऑफिसर द्वारा एप डाउनलोड कर विभिन्न फंक्शन को बताया गया। प्रशिक्षण में ई-जिला प्रबंधक मिथलेश देवांगन, गिरीश चन्द्राकर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
