न्यूज़ डेस्क(Bns)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से मंगलवार सुबह ध्वजारोहण किया। इसके बाद हेलिकॉप्टरों से समारोह पर पुष्प वर्षा की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री का संबोधन :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देश के बढ़ते कद और अपनी सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को पूरा करने के लिए देश को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की तीन बुराइयों को छोड़ना होगा।
मैं लालकिले से आपकी मदद मांगने आया हूं, मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं।
आजादी के अमृतकाल में 2047 में, जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, उस समय दुनिया में भारत का तिरंगा झंडा विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए।
– पीएम @narendramodi #IndependenceDay pic.twitter.com/Rsp1QpBd2Z
— BJP (@BJP4India) August 15, 2023
लालकिले की प्राचीन से देश के नाम अपने 10वें संबोधन में प्रधानमंत्री ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की बात करते हुए देशवासियों से विकसित राष्ट्र बनाने के लिए और अधिक परिश्रम करने का आह्वान किया। उन्होंने इसके लिए भारत की एकता को मजबूत करने, श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करने, महिला नेतृत्व में विकास को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने की बात कही।
2014 – परिवर्तन का वादा
2019 – परफॉर्मेंस पर विश्वास
2024 – अभूतपूर्व विकास pic.twitter.com/mFx32UhJb2
— Sambit Patra (Modi Ka Parivar) (@sambitswaraj) August 15, 2023
लालकिले से पीएम मोदी ने कहा, अगले साल मैं फिर आऊंगा :
आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 10वीं बार तिरंगा फहराया। इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। 90 मिनट के इस भाषण में पीएम मोदी ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि अगले 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में होगा। पीएम मोदी ने लाल किला की प्राचीर से ऐलान किया कि वे अगले साल फिर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा का जिक्र कर वहां शांति बहाली की अपील की। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण मुक्त भारत बनाने की भी अपील की।
पीएम मोदी ने कहा, विकास का सबसे बड़ा दुश्मन है। हम किसी भी हालत में भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेंगे। मेरे परिवारजनों का बहुत बड़ा दायित्व है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को ऐसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर करना गुनाह है। हमारी आने वाली पीढ़ी को ऐसा देश दें, ताकि छोटी छोटी चीजों को पाने के लिए उन्हें संघर्ष न करना पड़े। हमें वो भारत बनाना है जो पूज्य बापू के सपनों का भारत था। मातृभूमि के लिए जीवन दे दिया था।
पीएम मोदी ने 3 बुराइयों भ्रष्टाचार-परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ने की अपील की। ये ऐसी चीजें हैं, जो हमारे देश के लोगों की आकांक्षाओं पर सवालिया निशान खड़े करती हैं। हमें भ्रष्टाचार की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार और परिवारवाद ने देश को जकड़कर रखा है। इससे देश का दुर्भाग्य हुआ है। आज देश में ऐसी विकृति आई है। परिवारवादी पार्टियां का जीवन मंत्र ही यही है कि उनका राजनीतिक दल परिवार का, परिवार के द्वारा और परिवार के लिए है। ये सामर्थ्य को स्वीकार नहीं करते हैं।
अगले 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं फिर देश की उपलब्धियाँ, आपके सामर्थ्य, संकल्प और उसमें हुई प्रगति को आपके सामने प्रस्तुत करूँगा: पीएम श्री @narendramodi pic.twitter.com/nC0rovIuui
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) August 15, 2023
भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से लड़ना होगा :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2047 तक देश का तिरंगा विकसित भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। इसके लिए शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता की जरूरत है। हमें उन बुराइयों से आंख मिचौली बंद करना होगा जिनसे देश सालों से जूझता आ रहा है। यह बुराइयां हैं- भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में 10 करोड़ लोगों पर कार्रवाई की गई है। यह 10 करोड़ लोग कभी जन्मे ही नहीं। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। पिछले सालों में इस कार्रवाई के तहत 20 गुना ज्यादा जब्ती की गई है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद के तहत राजनीतिक दलों में विकृतियां आई हैं। परिवार वादी पार्टियां केवल अपने लिए काम कर रही हैं। यह परिवारवाद प्रतिभा का दुश्मन है और योग्यता को नकारता है। वहीं, तुष्टिकरण से सामाजिक न्याय सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इससे देश का राष्ट्रीय चरित्र प्रभावित हुआ है।
परिवारवाद ने हमारे देश को नोच लिया है।
इस परिवारवाद जिस तरह से देश को जकड़ के रखा है, इसने लोगों का हक छीना है।
– पीएम @narendramodi #IndependenceDay pic.twitter.com/1pat5vfWDx
— BJP (@BJP4India) August 15, 2023
ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन की ट्रेनिंग देंगे :
प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति का उल्लेख करते हुए आने वाले समय में गावों में दो करोड़ लखपति ‘दीदी’ के संकल्प को दोहराया। इस क्रम में उन्होंने घोषणा की कि कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन चलाने उसे रिपेयर करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए सरकार 15 हजार स्वयं सहायता समूहों से शुरुआत करने जा रही है।
अब मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।
इसके लिए हमने एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन चलाने और मरम्मत करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा और देश के कृषि-तकनीक क्षेत्र को मजबूत… pic.twitter.com/eKaHPsKw0N
— BJP (@BJP4India) August 15, 2023
कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना की घोषणा :
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा योजना की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा दिवस पर देश के कामगारों के लिए सरकार योजना लाने जा रही है। उन्होंने बताया कि परंपरागत कलाओं के लिए अगले महीनों में 13 से 15 हजार करोड़ रुपये इस योजना के लिए खर्च किए जायेंगे।
स्थिर सरकार के कारण रिफॉर्म संभव हुए :
प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों ने देश में एक स्थिर सरकार चुनी है। देशवासियों की ओर से चुनी गई स्थिर सरकार के कारण ही वे रिफॉर्म (बदलाव) की ताकत विकसित कर पाए। इसी के चलते नौकरशाही ने ट्रांसफॉर्म के लिए परफॉर्म किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जब हम 2014 में सत्ता में आये तो हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में 10वें स्थान पर थे। आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रयास से हम पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं, ये ऐसे ही नहीं हुआ। भ्रष्टाचार के जिस राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले रखा था – हमने लीकेज रोकी और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई।
ये नया भारत है,आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है, ये संकल्पों को चरितार्थ करने के लिए जी-जान से जुटा हुआ भारत है- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी pic.twitter.com/zKcBGql47H
— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) August 15, 2023
देश मणिपुर के साथ खड़ा है :
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में मणिपुर के दर्द को आगे रखते हुए कहा कि देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने शांति की अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रकृति आपदाओं के कारण अपने जनों को खोने वाले लोगों के साथ संवेदना व्यक्त की।
पूर्वोत्तर में विशेषकर मणिपुर में, जो हिंसा का दौर चला, कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा, मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ। लेकिन कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं।
केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही है और करती रहेगी।… pic.twitter.com/RRAA9YSYbC
— BJP LIVE (@BJPLive) August 15, 2023
महंगाई कम करने की दिशा में काम :
वैश्विक परिदृश्य पर प्रधानमंत्री ने विशेष ध्यान दिलाते हुए कहा कि नई व्यवस्था को भारत के 140 करोड़ लोगों में आकार देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और युद्ध के चलते दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है। बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थायें महंगाई की मार झेल रही हैं। ऐसे में देश ने महंगाई को नियंत्रण में रखा है। सरकार इसे कम करने की दिशा में हर प्रयास कर रही है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले किराए पर रहने वाले लोगों को सरकार घर खरीदने के लिए दिए जाने वाले ऋण में सहयोग करेगी।
हमने जन-औषधि केंद्र से जो दवाई बाजार में 100 रुपये में मिलती है वो 10 रुपए, 15 रुपए, 20 रुपए में दी।
अब देश में 10 हजार जन-औषधि केंद्र से हम 25 हजार जन-औषधि केंद्र का लक्ष्य लेकर के आने वाले दिनों में काम करने वाले हैं।
– पीएम @narendramodi #IndependenceDay pic.twitter.com/Jlhm9HVnK4
— BJP (@BJP4India) August 15, 2023
आने वाले 5 साल में तीसरे स्थान पर होगा भारत :
अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में जगह देश की सत्ता में आए थे। उस समय देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में दसवें स्थान पर था। अब यह देश के 140 करोड़ लोगों के प्रयास से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और आने वाले समय में 5 सालों में यह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। अपनी सरकार की दृढ़ निश्चय क्षमता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 सालों तक नई संसद बनाने का केवल उल्लेख किया जाता था लेकिन हमने समय से पहले संसद को बनाकर तैयार कर दिया।
हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता :
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को परिवारजन कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अब यह जनसंख्या के मामले में भी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। देश की क्षमताओं का बखान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता है। इन तीनों में मिलकर देश के सपने साकार करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि देश में अवसरों और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कविता की पंक्तियों के साथ भाषण का समापन किया-
“चलता चलाता कालचक्र, अमृत काल का भाल चक्र, सबके सपने, अपने सपने, बनते सपने सारे, धीरे चले, वीर चले, चले युवा हमारे, नीति सही, प्रीति नई, गलती सही, राह नई, चुने चुनौती, सीना ताने, जग में बदलो देश का नाम।”
https://twitter.com/BJP4India/status/1691311270727913473?s=20
प्रधानमंत्री ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सीमावर्ती गांवों से वहां के सरपंच आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक इन्हें देश की अंतिम गांव समझा जाता था लेकिन उनकी सरकार ने इन्हें देश के पहले गांव के रूप में पहचान दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लाल किले की प्राचीर से विश्वकर्मा योजना की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा दिवस पर देश के कामगारों के लिए सरकार योजना लाने जा रही है। उन्होंने बताया कि परंपरागत कलाओं के लिए अगले महीनों में 13 से 15 हजार करोड़ रुपये इस योजना के लिए खर्च किए जायेंगे।
हम विश्वकर्मा जयन्ती पर विश्वकर्मा योजना लॉन्च करेंगे और करीब 13-15 हजार करोड़ रुपये से इसका प्रारंभ करेंगे।
– पीएम @narendramodi #IndependenceDay pic.twitter.com/b97iWsuASV
— BJP (@BJP4India) August 15, 2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों ने देश में एक स्थिर सरकार चुनी है। देशवासियों की ओर से चुनी गई स्थिर सरकार के कारण ही वे रिफॉर्म (बदलाव) की ताकत विकसित कर पाए। इसी के चलते नौकरशाही ने ट्रांसफॉर्म के लिए परफॉर्म किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जब हम 2014 में सत्ता में आये तो हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में 10वें स्थान पर थे। आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रयास से हम पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं, ये ऐसे ही नहीं हुआ। भ्रष्टाचार के जिस राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले रखा था- हमने लीकेज रोकी और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई।