रिटायर्ड अधिकारियों-कर्मचारियों को एसईसीएल ने दी भावभीनी विदाई
बिलासपुर। पीएन राजन महाप्रबंधक (ईएण्डटी), एनकेझा कार्यालय अधीक्षक, एससी दास असिस्टेन्ट फोरमेन (इलेक्ट्रिकल) को सेवानिवृत्त होने पर रविवार को एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी सभाकक्ष में निदेशक डॉ आरएस झा की अध्यक्षता, निदेशक तकनीकी (संचालन) कुलदीप प्रसाद, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) एके सक्सेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाकर्मियों, मुख्यालय के श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सीएमओएआई एवं अनुसूचित जाति अनु. जनजाति के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शॉल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
निदेशक (कार्मिक) डॉ. आर.एस. झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोयला उद्योग की अग्रणी कम्पनी एसईसीएल की प्रगति में निश्चय ही इन कर्मठ अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति उपरांत दूसरी पारी की सुखमय जीवन की कामना की। निदेशक तकनीकी (संचालन) कुलदीप प्रसाद ने कहा कि आज सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यवृत्त को देखकर विश्वास हो गया है कि यह सबकी सतत् कर्मठता, लगन, त्याग एवं मेहनत ही है जिसने कम्पनी ने नया मुकाम हासिल किया है। एसईसीएल को इन पर गर्व है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसईसीएल की उत्कृष्ठ कार्य-संस्कृति की सराहना की और एसईसीएल परिवार द्वारा दिए गए इस सम्मान से खुशी जाहिर करते हुए समस्तजनों को हार्दिक धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का जीवन परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रभात कुमार कुमार उप प्रबंधक सचिविय (राजभाषा) ने निभाया।
