आगजनी में तीन लोगों की मौत

आगजनी में तीन लोगों की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिद्धार्थ चौक के पास आज सुबह 3 से 4 बजे के बीच एक घर में हुई आगजनी की घटना में तीन लोग सुजीत दीप(28 वर्ष), लक्षिता (6 वर्ष) तथा काव्या ( 3 वर्ष) की मृत्यु हो गई वही इसमें अन्य दो प्रिया दीप और सावित्री बाई गंभीर रूप से झुलस गए है। घटना की सूचना मिलते ही महापौर प्रमोद दुबे और विधायक कुलदीप जुनेजा पीडि़त परिवार से मिलकर घटना के संबंध में गहरा दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृत 12 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि का चेक मृतक सुजीत दीप के बड़े भाई सुमीत दीप को प्रदान किए। कलेक्टर डॉ. बवसराजु एस. ने घटना में मृतकों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है वहीं इस घटना में घायल प्रिया दीप और सावित्री बाई का उपचार रायपुर के डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में किया जा रहा है।

00 12 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.