लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की सूची जारी, रायबरेली से सोनिया, अमेठी से राहुल, वेटिंग लिस्ट में प्रियंका

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की सूची जारी, रायबरेली से सोनिया, अमेठी से राहुल, वेटिंग लिस्ट में प्रियंका

नई दिल्ली। संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के भी नाम हैं जो इस बार भी क्रमशः रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी मिली।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा दी जिसमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के भी नाम हैं जो इस बार भी क्रमशः रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी मिली। इस सूची में उत्तर प्रदेश के लिए 11 और गुजरात के चार उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।

उत्तर प्रदेश में रायबरेली से सोनिया, अमेठी से राहुल गांधी, फर्रुखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, धौरहरा से जितिन प्रसाद, बदायूं से सलीम शेरवानी, कुशीनगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री और सहारनपुर से इमरान मसूद को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल और जालौन से बृजलाल खबरी को टिकट दिया गया है। गुजरात में अहमदाबाद-पश्चिम से राजू परमार, आणंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.