न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार की मह्त्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत का झारखंड में नाम बदल दिया गया है। झारखंड सरकार ने न सिर्फ योजना का नाम बदला है बल्कि गोल्डन कार्ड को हरा कार्ड में तब्दील करने का फैसला किया है। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बदले मुख्यमंत्री झारखण्ड जन आरोग्य योजना नाम दिया गया है। झारखंड सरकार की इस गैरवाजिब पहल पर सोशल मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हो रही है। यूजर्स ने कहा है कि केंद्र सरकार की योजना के साथ किसी राज्य में इस तरह से छेड़छाड़ करना या उसे खत्म करना बिल्कुल गलत है।
https://twitter.com/tuhins/status/1367458469255684101?s=20