मछली पालन कार्य से मजबूत हुआ संगवारी समूह
जांजगीर-चांपा। जिले की जनपद पंचायत पामगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरदेई में 10 महिलाओं के द्वारा संगवारी स्व सहायता समूह बनाया गया। इस समूह की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीन टण्डन एवं सचिव श्रीमती वंदना टण्डन बताती है कि सभी सदस्यों के द्वारा आपसी लेनदेन व सप्ताहिक बचत कर राशि समूह के बचत खाते जमा की जा रही है। नियमित रूप से कार्य करने के चलते ही एनआरएलएम के माध्यम से उन्हें मछली पालन कार्य के लिए आर्थिक रूप से ऋण का सहयोग मिला। अब सभी महिलाएं आजीविका संवर्धन हेतु मछली पालन का कार्य कर रही हैं। समूह की महिलाएं मछली पालन कर अपनी आजीविका का साधन विकसित कर अपने परिवार का जीवनयापन बेहतर तरीके से करने में सक्षम हुई।