समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे 13 निगम कर्मी, नोटिस
रायपुर। निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने शनिवार को सुबह यहां निगम मुख्यालय में अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 कर्मी ड्यूटी से नदारत पाए गए। उन्होंने सभी नदारत कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
निगम आयुक्त शिव अनंत तायल के निर्देश पर अपर आयुक्त श्री साहू सुबह निगम मुख्यालय के अलग-अलग विभागों मेें पहुंचे। उनके साथ सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त पीआर धु्रव भी थे। उन्होंने अलग-अलग विभागों में पहुंचकर वहां कर्मचारियो की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान जल विभाग के गौरी कामले, विद्युत विभाग के मोहन डहरिया, वित्त विभाग की वंदना जाधव व संतोष मानिकपुरी, राजस्व विभाग की दुर्गेश्वरी साहू, शबाना बेगम, रामकृष्ण घोटे, उद्यान विभाग के मोहसिन अख्तर, सचिवालय के राकेश यदु, सामान्य प्रशासन विभाग की उषा सिंदूर, श्वेता सिंदे, लता देवांगन, अजय राठौर निर्धारित समय में अनुपस्थित पाए गए। इनमें से 3 कर्मचारी प्लेसमेंट के हैं तथा बाकी 10 निगम के नियमित कर्मचारी हैं।
निगम अफसरों ने सभी कर्मियों को समय पर दफ्तर पहुंचने और कामकाज तेजी के साथ निपटाने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि निगम में हर रोज सैकड़ों लोग छोटे-बड़े काम को लेकर पहुंचते हैं और जानकारी के अभाव में अलग-अलग विभागों का चक्कर लगाते रहते हैं। कर्मचारियों के समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने से भी उन्हें काफी दिक्कत होती है। ऐसे में उ सभी को समय पर दफ्तर पहुंचना जरूरी है। लगातर अनुपस्थित पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
00 अपर आयुक्त का निगम मुख्यालय में निरीक्षण