तीन सौ से ज्यादा आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के तबादले
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने आरक्षक और प्रधान आरक्षकों की तबादला सूची जारी की है। तबादला सूची में तीन सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल है। जो एक ही जगह वर्षों से जमे थे। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिये यातायात पुलिसकर्मियों को भी इधर से उधर किया गया है। ये आदेश दुर्ग एसपी प्रखर पांडेय ने जारी किया है।