तलाकशुदा से 10 साल छोटे युवक ने किया रेप
रायपुर। तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। बस में सफर के दौरान युवक और महिला की जान-पहचान करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। दोस्ती होने के बाद युवक ने अपने घर में ले जाकर महिला से रेप किया और शादी का झांसा दिया। शादी से इनकार करने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरू गोविन्द सिंह वार्ड पंडरी में रहने वाली 35 साल की एक तलाकशुदा महिला ने 26 साल के एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। ब्रम्हदईपारा खमतराई में रहने वाले टुमनलाल डडसेना की मुलाकात बस में सफर के दौरान महिला से हुई। दोनों में करीबी बढ़ती गई। दोनों मिलने भी लगे।
महिला लोक कला मंच में काम करती है। एक दिन एक कार्यक्रम में जाने के लिए महिला को देर हो रही थी। तब टुमनलाल उसे छोडऩे गया। उसी दिन वापस आने के दौरान टुमन महिला को अपने बाजार चौक ब्रम्हदेईपारा के घर पर ले गया। जहां उसने महिला का रेप किया। जिसके बाद यह क्रम चलता रहा।
टुमन दिसंबर 2017 से दिसंबर 2018 तक महिला के साथ शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। बाद में महिला ने शादी करने कहा तब टुमन उसे मना कर दिया। शादी से मना करने पर महिला ने रविवार रात खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया आरोपी युवक रायपुर में प्राइवेट नौकरी करता है।