दोपहिया चोरी के 3 आरोपी गिरप्तार
सूरजपुर। बिश्रामपुर थाने की पुलिस ने चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी चोरी का दोपहिया बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस ने राकेश तिग्गा, अजय बरगाह व जितेन्द्र शुक्ला उको गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ने पूछताछ में माना कि इन्होंने जनवरी और फरवरी में शराब भट्टी के पास से दो दोपहिया वाहनों की चोरी की थी।
