प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा

राजनांदगांव। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा शिक्षा संत्र 2019-20 में बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आज 10 फरवरी को आयोजित चयन परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय राजनांदगांव के 19 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित चयन परीक्षा में जिले के कुल 97 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रवेश चयन परीक्षा में कुल 6249 परीक्षार्थियों में 6046 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 203 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.