नकली पिस्टल दिखाकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नकली पिस्टल दिखाकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। मौदहापारा थाने की पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका नाम अफसर खान निवासी मौदहापारा बताया जा रहा है। आरोप है कि वो राह चलते लोगों पर नकली पिस्टल टिकाकर पैसा वसूली करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली पिस्टल और चाकू जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था। पुलिस उसे आज ही सक्षम न्यायालय में पेश करेगी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.