गांधी जी का अपमान,आज कांग्रेस का देशव्यापी धरना
रायपुर। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वी बरसी पर घटी शर्मनाक घटना का कांग्रेस 4 फरवरी को देशव्यापी विरोध करेगी। यू.पी के अलीगढ़ में महात्मा गांधी का एक पुतला बनाकर उस पर पिस्तौल से गोली मारी, मिठाई बांटी, गोडसे को माला पहनाई, महात्मा गांधी का पुतला जलाया, महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाये गये। इसके आपत्तिजनक घटना के खिलाफ में 4 फरवरी सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालय में देश व्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा रहे है। राजधानी रायपुर में टाउन हाल 11 बजे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।