कटघोरा में बस पलटी, 10 की हालत गंभीर

कटघोरा में बस पलटी, 10 की हालत गंभीर

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में आज दोपहर बात कोरबा से पेंड्रा जा रही बस जेजरा बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस के चालक और परिचालक का कोई पता नहीं चल पा रहा है। घटना की पुष्टि कटघोरा थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मौके पर अभी भी मौजूद है।

दोपहर बाद कोरबा से पेड्रा जाने वाली बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। जैसे ही वो जेजरा बाईपास के पास पहुंची, अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे जाकर पलट गई। इस हादसे में 25 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर सामुदायित स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भेजवाया जा रहा है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तो वहीं चालक और परिचालक घटना के बाद से फरार हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.